फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   tribals of Jamunia sat on a dharna in front of Sehore Collectorate said Vikas Yatra is just a hoax

Sehore: जमुनिया के आदिवासी धरने पर बैठे, कहा- विकास यात्रा छलावा मात्र, कई लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान

Wed, 01 Mar 2023 12:20 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Mar 2023 12:20 AM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान आदिवासी ग्रामीणों ने कहा कि राज्य में शिवराज सरकार के कार्यकाल के दौरान ऐसे भी कई घर हैं जो बिना बिजली-पानी की व्यवस्था के जीवन बसर कर रहे हैं। ऐसे ही 50 घरों की बस्ती नगर से लगी हुई है। उस बस्ती के गरीब आदिवासी वर्ग के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
tribals of Jamunia sat on a dharna in front of Sehore Collectorate said Vikas Yatra is just a hoax
प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत जमुनिया के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिला में ग्राम पंचायत रायपुरा के जमुनिया फार्म में आदिवासी वर्ग के ग्रामीण रहते हैं। वहां आज तक घरेलू बिजली नहीं पहुंची। ग्रामीण कई सालों से प्रशासन एवं एमपीईबी के अधिकारियों सहित नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन आज तक उनकी समस्या हल नहीं हुई।ग्रामीण अपनी बुरी स्थिति से तंग आकर कांग्रेस नेता राजीव गुजराती के नेतृत्व में आदिवासियों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट गेट के पास धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


'आदिवासी लोग कर रहे असुविधा का सामना'
इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास यात्रा छलावा सिर्फ छलावा है। कई लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शिवराज सरकार के कार्यकाल के दौरान ऐसे भी कई घर हैं जो बिना बिजली-पानी की व्यवस्था के जीवन बसर कर रहे हैं। ऐसे ही 50 घरों की बस्ती नगर से लगी हुई है। उस बस्ती के गरीब आदिवासी वर्ग के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनाकारियों ने कहा कि वे बिना बिजली-पानी के रह रहे हैं, जबकि ये उनका मौलिक अधिकार है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। इसीलिए हमने आज कलेक्ट्रेट गेट के पास धरना दिया है। और जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सीईओ को सौंपा मांग पत्र
धरने के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती ने किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुवीर दांगी, जिला पंचायत सदस्य राजू राजपूत, शशांक सक्सेना, अनस खान, मनीष मेवाड़ा के साथ एक मांग पत्र जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह को सौंपा। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने जल्द ही एक सर्वे टीम गांव भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।


इस मौके पर तुलसी राठौर, मुकेश ठाकुर, केके रिछारिया, भगत तोमर, रामगोपाल मुकाती, संतोष प्रजापति, यश यादव, तनीष त्यागी, हरिओम सिसोदिया, अभिषेक लोधी, विक्की विश्वकर्मा, शुभम त्यागी, अनिल सेन, हरिओम बिजौरी, मुकेश मेवाड़ा, सतीश जांगड़े, ममता बाई, सुरेश मेवाड़ा, भगवती बाई, सुगन बाई, शीलाबाई और जौरा बाई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed