{"_id":"68a73562d1db0c44a10ac97b","slug":"sehoreschool-owner-slaps-rs1-crore-defamation-notice-after-serious-social-media-allegations-in-sehore-sehore-news-c-1-1-noi1381-3311850-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: धर्मांतरण कांड, सोशल मीडिया पर संगीन आरोपों से बिफरे स्कूल संचालक, भेजा 1 करोड़ का मानहानि नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: धर्मांतरण कांड, सोशल मीडिया पर संगीन आरोपों से बिफरे स्कूल संचालक, भेजा 1 करोड़ का मानहानि नोटिस
Thu, 21 Aug 2025 09:47 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:47 PM IST
सार
सीहोर में धर्मांतरण विवाद के बीच ऑक्सफोर्ड स्कूल संचालक जॉली कूरियन पर सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगे। कूरियन ने पुलिस से शिकायत और ₹1 करोड़ का मानहानि नोटिस जारी किया। उन्होंने आरोपों को साजिश बताया। मामला जब्बार खान के घर धर्मांतरण गतिविधि पकड़ने के बाद तूल पकड़ चुका है।
सीहोर में धर्मांतरण विवाद के बीच ऑक्सफोर्ड स्कूल संचालक जॉली कूरियन पर सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगे। कूरियन ने पुलिस से शिकायत और ₹1 करोड़ का मानहानि नोटिस जारी किया। उन्होंने आरोपों को साजिश बताया। मामला जब्बार खान के घर धर्मांतरण गतिविधि पकड़ने के बाद तूल पकड़ चुका है।
विज्ञापन
इस तरह की शिकायत
विस्तार
सीहोर जिले में धर्मांतरण का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस विवाद में अब प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड स्कूल के संचालक जॉली कूरियन का नाम भी उछाल दिया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। इस वायरल पोस्ट ने जिलेभर में चर्चा छेड़ दी और लोगों की नजरें इस प्रकरण पर टिक गईं।
विज्ञापन
आरोपों से आहत जॉली कूरियन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से मिले और उन्हें लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने मांग की कि झूठे आरोप लगाने और पोस्ट वायरल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही कूरियन ने सोशल मीडिया पर अनर्गल आरोप लगाने वालों के खिलाफ ₹1 करोड़ का मानहानि नोटिस जारी कर दिया है। उनका कहना है कि बिना सबूत उनकी प्रतिष्ठा पर हमला किया गया है, जिससे न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि धूमिल हुई बल्कि स्कूल की साख भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
वायरल मैसेज में लिखा गया कि जॉली कूरियन धर्मांतरण में आर्थिक और कानूनी सहयोग करते हैं। यहां तक कि धर्मांतरण के आरोपी जब्बार खान की जमानत के लिए भी उन्होंने वकीलों की मदद कराई। जॉली कूरियन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब देते हुए कहा कि बीते 35 वर्षों में उन्होंने हजारों परिवारों में शिक्षा का दीप जलाया है। उनके स्कूल से पढ़कर डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, एडवोकेट्स, आईटी प्रोफेशनल्स, जज और प्रशासनिक अधिकारी बने हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमने किसी को ईसाई नहीं बनाया, केवल शिक्षा दी है। कूरियन का कहना है कि यह आरोप उनकी छवि को आहत करने और स्कूल की प्रतिष्ठा गिराने की साजिश है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पंचायत ने एक लड्डू कम दिया तो CM तक पहुंचा मामला, सारे अधिकारी रह गए सन्न, हैरान कर देगी कहानी
परिवार पर पड़ा मानसिक आघात
कूरियन का कहना है कि झूठे आरोपों से उनके परिवार को गहरी मानसिक पीड़ा पहुंची है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप न सिर्फ उनके सामाजिक जीवन पर असर डाल रहे हैं बल्कि अभिभावकों और छात्रों पर भी नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसी वजह से वह किसी भी कीमत पर अपनी प्रतिष्ठा से समझौता नहीं करेंगे और आरोपियों को कानून के कठघरे तक ले जाएंगे।
जब्बार खान पर नगर पालिका की कार्रवाई
इसी बीच धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी जब्बार खान पर नगर पालिका ने भी शिकंजा कस दिया है। नगर पालिका ने बुधवार को उनके घर पर नोटिस चस्पा कर 24 घंटे में भवन अनुज्ञा और भूखंड से जुड़े दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है। यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि बजरंग दल और विहिप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब्बार खान का मकान बिना अनुमति के बना है।
ये भी पढ़ें- पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोठी टूटेगी, कोर्ट से लेकर प्रशासन ने माना अतिक्रमण
रविवार को पकड़ी गई थी धर्मांतरण की गतिविधि
मामले की शुरुआत रविवार को हुई जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जब्बार खान के घर पर धर्मांतरण की गतिविधि पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपी दंपत्ति पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया। यहां तक कि इस प्रार्थना सभा में शामिल एक पुलिसकर्मी को निलंबित भी कर दिया गया। इससे मामला और अधिक गंभीर हो गया और अब यह जिले की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल है।
मामले में मिली शिकायत
इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि मामले के संबंध में स्कूल संचालक व अधिवक्ता जॉली कुरियन और एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने पवन पाठक व अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल आरोप लगाकर छवि खराब करने को लेकर आवेदन दिया है। मामले में जांच जारी है।

इस तरह की शिकायत

इस तरह की शिकायत
