फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore young man who went to take bath on Amavasya in Amlighat drowned team of divers kept searching

Sehore: अमावस्या स्नान करने आंवलीघाट गया युवक डूबा, गोताखोरों की टीम करती रही सर्चिंग, शाम तक नहीं लगा पता

Mon, 30 Dec 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 10:43 PM IST
सार

अमावस्या स्नान करने आंवलीघाट गया युवक डूब गया। गोताखोरों की टीम दिनभर सर्चिंग करती रही। वहीं, शाम तक पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
Sehore young man who went to take bath on Amavasya in Amlighat drowned team of divers kept searching
युवक की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल की आखिरी अमावस्या पर नर्मदा घाटों में श्रद्धालुओं ने दिनभर आस्था की डुबकी लगाई। सीहोर जिले के आंवलीघाट, नीलकंठ, छिपानेर, बाबरी, बुधनी सहित अन्य नर्मदा तटों पर सोमवती अमावस्या पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इधर आंवलीघाट नर्मदा तट पर सीहोर से स्नान करने पहुंचे पति-पत्नी में से पति लापता हो गया।टीम सुबह से लेकर शाम तक सर्चिंग करती रही है, इसके बाद भी युवक का पता नहीं लग सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  युवक मनोज सेन (40) अपनी धर्मपत्नी के साथ अमावस्या से एक दिन पहले ही आंवलीघाट पहुंच गए थे। रात्रि विश्राम उन्होंने धर्मशाला में किया और अमावस्या पर वे दोनों सुबह करीब 5 बजे नर्मदा में स्नान करने के लिए उतरे। थोड़ी देर बाद पत्नी तो बाहर आ गई, लेकिन मनोज सेन नर्मदा में स्नान करते रहे, लेकिन वे बाहर नहीं आ सके। संभावना जताई जा रही है कि वे गहरे पानी में चले गए एवं लापता हो गए। घटना की सूचना के बाद रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने पुलिस टीम एवं गोताखोरों की मदद से सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। दिनभर सर्चिंग करने के बाद भी मनोज सेन का कहीं पता नहीं चला। अब मंगलवार को भी टीम सर्चिंग ऑपरेशन चलाएगी।
विज्ञापन


आंवली घाट पर सबसे ज्यादा लोग पहुंचे स्नान करने 
अंतिम अमावस्या पर नर्मदा तटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जिले के प्रसिद्ध नर्मदा तट आंवलीघाट पर सबसे ज्यादा लोग नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे। यहां पर एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। इसके अलावा नीलकंठ, छिपानेर, बाबरी, बुधनी सहित अन्य नर्मदा तटों पर भी दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। सोमवती अमावस्या को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त बनाईं। नर्मदा तटों पर गोताखोरों को भी तैनात किया गया। इसके अलावा पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को समझाइश भी दी गई कि वे गहरे पानी में नहीं जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार होते हैं आंवलीघाट में हादसे
आंवलीघाट पर लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं। इस वर्ष की शुरूआत से लेकर अब तक कई लोगों की जान यहां पर डूबने से हो चुकी है। यहां पर बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन इसके बाद भी लोग स्नान के लिए जाते हैं। रेत माफिया भी दिनभर यहां पर रेत निकाल रहा है, इसके कारण भी नर्मदा नदी में गड्ढे हो रहे हैं और लोग इन्हीं गड्ढों में जाकर अपनी जान दे रहे हैं। इस संबंध में रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे का कहना है कि सीहोर निवासी मनोज सेन अपनी पत्नी के साथ में स्नान करने के लिए आंवलीघाट पहुंचे थे। सूचना के बाद से लगातार उनकी सर्चिंग की गई है, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। अब मंगलवार को भी सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed