फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Weather Badra raining heavily Rehti got wet most Shyampur recorded least rain

Sehore Weather: जमकर बरस रहे बदरा, सबसे ज्यादा रेहटी भीगा, सबसे कम श्यामपुर में दर्ज हुई बारिश

Sat, 27 Jul 2024 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

सीहोर जिले में बारिश का दौर जारी है। सबसे ज्यादा रेहटी भीगा तो सबसे कम श्यामपुर में बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सीहोर में सबसे अधिक 63 मिमी बारिश दर्ज हुई तो सबसे कम आष्टा में 13 मिमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Sehore Weather Badra raining heavily Rehti got wet most Shyampur recorded least rain
सीहोर में हो रही बारिश का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश सहित सीहोर जिले भर में बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण जहां सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं नदियां भी उफान पर चल रही हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सीहोर में दर्ज की गई है। यहां पर 63 मिलीमीटर (करीब ढाई इंच) बारिश दर्ज की गई है तो वहीं सबसे कम आष्टा में 13 मिमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि एक जून से 27 जून तक सबसे अधिक बारिश सीहोर जिले के रेहटी में हुई है। यहां पर अब तक 694.2 मिमी (28 इंच) बारिश हो चुकी है। शनिवार को भी सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान रेहटी में 31 मिली वर्षा हुई है। इसके अलावा इस साल अब तक बुधनी में 692.2, भैरूंदा में 667.4, इछावर में 614, जावर में 651, आष्टा में 581, श्यामपुर में 478.5 एवं सीहोर में 559.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। बारिश के मौसम को लेकर सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने भी आमजनों से बारिश में सुरक्षित रहने की अपील की है।
विज्ञापन


बरगी बांध के खुल सकते हैं गेट
बारिश के कारण डैम में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बरगी बांध को लेकर सूचना जारी की गई है। एके सूरे कार्यपालन यंत्री बरगी बांध द्वारा बताया गया है कि 27 जुलाई को सुबह आठ बजे तक बरगी बांध का लेवल 417.30 तक पहुंच गया है, जो लगभग 57 प्रतिशत भर चुका है। बांध के कैचमेंट एरिया में विगत 48 घंटे मे 46 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। 29 जुलाई सोमवार को बांध के गेट खोले जा सकते हैं। अतिवर्षा होने की स्थिति में पहले भी गेट खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हर्षा जैनवाल कार्यपालन यंत्री कोलार डेम द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि शनिवार को सुबह आठ बजे कोलार डैम का जलस्तर 458.70 मीटर था, जो शाम तक 5770 मीटर तक पहुंच गया था। 72 प्रतिशत डैम भर चुका है एवं लेबल मेंटन करने के लिए 458.70 होने के बाद बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं, इसलिए नर्मदा किनारे के ग्रामीण सतर्क रहें। यदि वे नर्मदा किनारे निवासरत हैं तो सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें।

लगी हुई है सावन की झड़ी, कई नदियां उफान पर
सावन के माह में लगातार झड़ी लगी हुई है। लगातार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर है। सीहोर जिले की प्रमुख नदियों में से नर्मदा सहित कोलार, सीप, अंबड़, पार्वती सहित अन्य नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भैरूंदा तहसील की सीप नदी रपटे के उपर से बह रही है। कई गांवों की सहायक नदियों में भी बारिश का पानी लबालब हो गया है। इसके कारण कई गांवों का संपर्क भी तहसील मुख्यालय से टूटा हुआ रहा। इसी तरह सीहोर तहसील के भी कई गांव में तेज बारिश के कारण सड़क संपर्क टूट गया।

Sehore Weather Badra raining heavily Rehti got wet most Shyampur recorded least rain
सीहोर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

सीहोर में अच्छी बारिश और जन कल्याण की मंगल कामना को लेकर पदयात्रा रविवार से
सीहोर क्षेत्र में अच्छी बारिश और जन कल्याण की मंगल कामना और खुशहाली को लेकर महाकाल सेवा संकल्प समिति और करणी सेना परिवार के तत्वाधान में पदयात्रा रविवार दोपहर दो बजे प्राचीन गणेश मंदिर से पूर्ण विधि-विधान से महाकाल उज्जैन प्रारंभ होगी। करीब 160 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा की जाएगी। रात्रि सात बजे पदयात्रा जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचेगी, इसके बाद यात्रा कोठरी जाएगी।

यात्रा शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर से आरंभ होगी। जो शुगर फैक्ट्री माता मंदिर, त्यागी बाबा आश्रम, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कालका मंदिर पान चौराहा, छावनी स्थित सब्जी मंडी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, गंगेश्वर महादेव मंदिर नदी चौराहा, कुबेरेश्वर महादेव मंदि, जताखेड़ा, अमलाहा और कोठरी के पश्चात देवास में माता  तुलजा भवानी के दर्शन आदि होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के शिव भक्त शामिल होंगे।

रविवार को दोपहर में पूजा के साथ शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर से यात्रा आरंभ होगी। यह यात्रा सीवन नदी, पार्वती के जल के अलावा मार्ग में आने वाले सभी के जल से भगवान महाकाल के अभिषेक के साथ उज्जैन में संपन्न होगी। यह यात्रा भगवान गणेश मंदिर, जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ कोठरी, आष्टा, जावर, देवास से होते हुए उज्जैन पहुंच जाएगी।

महाकाल मंदिर में ध्जवारोहण, सहस्त्रधारा महारूद्राभिषेक, महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण होगा। पदयात्रा का आयोजन युवा समाजसेवी आशीष गेहलोत, करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य के द्वारा की जाएगी। सात दिवसीय पदयात्रा का उद्देश्य जनकल्याण की भावना, क्षेत्र में समृद्धि, खुशहाली रहे और अच्छी बारिश के अलावा नवीन फसल की अच्छी कामना को लेकर की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गहलोत ने बताया कि जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर और प्रसिद्ध गणेश मंदिर देश के श्रद्धालुओं में प्रसिद्ध है। इसलिए इन मंदिरों से पदयात्रा का श्रीगणेश किया जा रहा है। रविवार को गणेश मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक के साथ यात्रा करीब 160 किलोमीटर पदयात्रा करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed