{"_id":"6756d25f891b640a5401f0a1","slug":"sehore-two-group-clashed-with-sticks-axes-over-running-motor-with-electricity-connection-two-died-six-injured-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: बिजली कनेक्शन से मोटर चलाने को लेकर दो गुटों में जमकर चले लाठी-फरसे, दो लोगों की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: बिजली कनेक्शन से मोटर चलाने को लेकर दो गुटों में जमकर चले लाठी-फरसे, दो लोगों की मौत, छह लोग घायल
Mon, 09 Dec 2024 04:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:50 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर में बिजली कनेक्शन से मोटर चलाने को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-फरसे चले। इस दौरान दो लोगों की मौत, जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के आष्टा में आने वाले ग्राम भंवरा में एक ही ट्रांसफॉर्मर के कनेक्शन पर ज्यादा मोटर चलाने को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी और फरसे चले। इस घटना में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला कायम किया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, झगड़े की सूचना रविवार रात को 1:30 बजे मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। मामले में जांच की जा रही है। अभी इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। विवाद में मोर सिंह पिता शेर सिंह (50) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, शेर सिंह पिता नन्नुलाल (70) ने सीहोर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामले में एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना स्थल ग्राम भंवरा में हरसपुर कुंडीखाल रोड पर है। ओम प्रकाश, मोर सिंह सूर्यवंशी की हंसराज सूर्यवंशी के साथ डीपी पर बिजली तार टांगने को लेकर विवाद हो गया, जिसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई और छह व्यक्ति घायल हैं। घटना के बाद सभी आरोपी रात से ही फरार हैं।
