फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Two deer found dead in the field, forest staff engaged in investigation

सीहोर: खेत में मृत मिले दो हिरण, जांच में जुटा वन अमला 

Wed, 04 May 2022 02:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 May 2022 02:46 PM IST
सार

सीहोर जिले में दो हिरण एक खेत में मृत पाए गए हैं। हिरणों की मौत कैसे हुई होगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। विभाग की टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Sehore: Two deer found dead in the field, forest staff engaged in investigation
खेत में मृत अवस्था में हिरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के श्यामपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम कादराबाद में एक खेत में दो हिरण मृत अवस्था में पाए गए हैं। वन विभाग को हिरणों की मौत की जानकारी दी गई, जिसके बाद विभाग हिरणों की मौत की पड़ताल में जुटा है।
विज्ञापन


डायल हंड्रेड के आरक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो, दो हिरण सौ-सौ मीटर की दूरी पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना देने के काफी देर बाद विभाग की टीम पहुंची। काफी देर बाद ग्राम कोटवार एवं पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। दोनों हिरणों के पास किसी प्रकार की लाइट के तार नहीं पाए गए हैं, जिससे करंट से मौत की बात से इंकार किया जा रहा है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल विभाग जांच में जुटा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed