{"_id":"66f16c1bb50067375f0a28ae","slug":"sehore-three-people-died-due-to-lightning-five-got-burnt-two-referred-to-bhopal-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच झुलसे, दो की हालत खराब होने पर भोपाल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच झुलसे, दो की हालत खराब होने पर भोपाल भेजा
Mon, 23 Sep 2024 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:54 PM IST
सार
सीहोर जिले में बिजली गिरने से आठ लोग झुलस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई तो पांच लोग घायल हैं। घायलों में भी दो की हालत खराब होने पर भोपाल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
सीहोर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के आष्टा मुख्यालय के पास स्थित कोठरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं हैं। पांच महिलाएं झुलस गईं। सभी खेत पर सोयाबीन काटने का काम कर रहे थे। सभी को सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें उपचार के लिए भोपाल रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार आष्टा ब्लॉक में आने वाले ग्राम कोठरी के निवासी सोमवार को कचनारिया जोड़ के पीछे स्थित खेत पर सोयाबीन की कटाई का कार्य कर रहे थे। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान पर काले बादल छाने के साथ बिजली कड़कड़ाने लगी। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब अचानक आकाशीय बिजली खेत पर काम करने वालों पर गिर गई। इससे देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
इसके साथ ही पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से झुलसे हुए घायलों को जिला अस्पताल के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सिविल अस्पताल में आष्टा में एसडीएम स्वाति उपाध्याय व प्रशासनिक अमला और पुलिस बल पहुंचा। इस दौरान एसडीएम ने परिजनों को सात्ंवना देते हुए घायलों के हाल जाने। आष्टा एसडीओपीआकाश अमलकर ने बताया कि उन्हें आष्टा अस्पताल से बीएमओ ने जानकारी दी है कि तीन लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बिजली गिरने से इनकी हुई मौत
ये लोग बिजली गिरने से झुलसे

- 1.दिनेश पिता देवी सिंह (60) निवासी कोठरी
- 2. सोनाली पत्नी लक्ष्मीनारायण(28)निवासी कोठरी
- 3. सीमा ठाकुर पत्नी बाबू ठाकुर निवासी कोठरी
ये लोग बिजली गिरने से झुलसे
- 1. रवीना पत्नी दिनेश भील(30) निवासी कोठरी
- 2. ललता पत्नी रमेश खाती (45) वर्ष निवासी कोठरी
- 3. गुलाब बाई पत्नी देवी सिंह (60) निवासी कोठरी
- 4. सावित्री बाई पत्नी लक्ष्मीनारायण (45) निवासी कोठरी
- 5. अरुणा पत्नी देवराज वर्मा(40) वर्ष निवासी कोठरी