फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: The condition of garlic-onion producing farmers worsened

Sehore: लहसुन-प्याज उत्पादक किसानों की हालत खराब, ध्यान नहीं देने का आरोप लगाकर किसान संगठन ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Aug 2022 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

सीहोर में किसान संगठन ने प्रदर्शन किया है। नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा गया। उनका आरोप है कि लहसुन-प्याज उत्पादक किसानों की हालत खराब है और सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 

विज्ञापन
Sehore: The condition of garlic-onion producing farmers worsened
सीहोर में किसान संगठनों ने एसडीएम को ज्ञपान सौंपा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इन दिनों लहसुन के दामों को लेकर चर्चा है। भाव इतने कम हैं कि लागत भी नहीं निकल पा रही है। लहसुन नदी में फेंकने का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब सीहोर में किसान संगठन ने प्रदर्शन किया है। नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा गया। उनका आरोप है कि लहसुन-प्याज उत्पादक किसानों की हालत खराब है और सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने प्रदेश सरकार से किसानों को लहसुन और प्याज उत्पादक किसानों को भावांतर या समर्थन मूल्य देने की मांग की है। संगठन ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इनके साथ कई किसान भी थे। सभी ने जमकर नारेबाजी की। संगठन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार शैफाली जैन को दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी बलराम मुकाती ने बताया कि किसानों की बदहाली पर सरकार का ध्यान नहीं है। लहसुन-प्याज को मंडी तक लाने का भाड़ा तक नहीं निकल पा रहा है। किसान अपने खून-पसीने से सींची हुई फसल को नालों नदियों कुओं में फेक ने के लिए विवश हो रहा है। यदि शीघ्र इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय आत्मारामजी, विष्णुप्रसाद जलोदिया, देवकरण, राजेंद्र सिंह, गौरव वर्मा, राम सिंह, ओमप्रकाश, किशौर सिंह, रमेश चंद्र सतीष वर्मा, रूप सिंह आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed