फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Teacher was made with fake disabled certificate, sacked, FIR will also be done

Sehore: फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र से बन बैठा था शिक्षक, पोल खुली तो किया बर्खास्त, अब कराएंगे एफआईआर

Mon, 19 Jun 2023 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 04:51 PM IST
सार

मामला सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र के उलझावन का है। यहां गणित विषय के माध्यमिक शिक्षक के रूप में पदस्थ अमित व्यास ने आंख-कान में दिव्यांगता बताते हुए फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाया था। 

विज्ञापन
Sehore: Teacher was made with fake disabled certificate, sacked, FIR will also be done
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में फर्जी प्रमाण से शिक्षक की नौकरी पाने वाले बर्खास्त किया है। उसने विकलांगता का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली थी। उसके खिलाफ एफआईआर के लिए भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौंकाने वाला ये मामला सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र के उलझावन का है। यहां गणित विषय के माध्यमिक शिक्षक के रूप में पदस्थ अमित व्यास ने आंख-कान में दिव्यांगता बताते हुए फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाया था। अमित मूलत: मुरैना का रहने वाला है। सर्टिफिकेट फर्जी होने की पुष्टि होते ही शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने शिक्षक को नौकरी से 15 जून को बर्खास्त कर दिया। यही नहीं उसके खिलाफ एफआईआर के लिए भी पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन


शिवपुरी और श्योपुर में भी मिल चुके फर्जी शिक्षक
पिछले दिनों शिवपुरी में भी 7 शिक्षकों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए थे। वहीं श्योपुर जिले में भी फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर 5 शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई थी। अब सीहोर में भी इछावर थानांतर्गत आने वाले गांव उलझावन में पदस्थ शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed