फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Sensation after a blood soaked woman's body was found in the house, injury marks on the body

Sehore: घर में खून से लथपथ महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, धारदार हथियार से हत्या

Wed, 21 Feb 2024 11:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 11:06 PM IST
सार

सीहोर में महिला की खून से सनी लाश मिली है। लाश घर के भीतर ही पड़ी थी। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sehore: Sensation after a blood soaked woman's body was found in the house, injury marks on the body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के बुधनी में एक महिला का शव अपने ही घर में खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला घर पर अकेली रहती थी। 
विज्ञापन


बता दें कि सनसनीखेज घटना रेहटी थाना क्षेत्र के वार्ड नं 9 की है। सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला दिगवाढ निवासी सुनीता साहू पत्नी रामगोपाल साहू (45) है। रेहटी पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कहार एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एफएसएल की टीम डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर महिला का शव पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed