{"_id":"6606950233eec5ec8806658d","slug":"sehore-pt-in-sehore-pradeep-mishra-celebrated-mahadev-holi-colors-were-blown-throughout-the-day-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सीहोर में प. प्रदीप मिश्रा ने मनाई महादेव होली, दिनभर उड़ा रंग-गुलाल, जुलूस में शामिल हुए हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सीहोर में प. प्रदीप मिश्रा ने मनाई महादेव होली, दिनभर उड़ा रंग-गुलाल, जुलूस में शामिल हुए हजारों लोग
Fri, 29 Mar 2024 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:46 PM IST
सार
इस बार भी हिंदू उत्सव समिति ने पांच दिवसीय होली पर्व की भव्य तैयारियां की थी। आज के चल समारोह की करीब एक हफ्ते से तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को प्रसिद्ध कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा आष्टा में महादेव की होली खेलने पहुंचे। इस दौरान नगर में दिनभर रंग-गुलाल उड़ता रहा।
विज्ञापन
सीहोर में महादेव होली खेलने पहुंचे लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के आष्टा में पांच दिवसीय होली मनाई जा रही है। यह परंपरा तीन वर्षों से चली आ रही है। शुक्रवार को प्रसिद्ध कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा आष्टा में महादेव की होली खेलने पहुंचे। इस दौरान नगर में दिनभर रंग-गुलाल उड़ता रहा। इस दौरान सुभाष चौक से जुलूस निकाला गया, जो नगर के मुख्य मार्गों से निकला।
पिछले तीन वर्ष से पंडित प्रदीप मिश्रा आष्टा शहर में महादेव की होली खेलने आ रहे हैं। तीसरे वर्ष भी वे शुक्रवार को शहर में शहरवासियों के साथ होली खेलने पहुंचे। इस दौरान सुभाष चौक से जुलूस शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकला। जुलूस का जगह-जगह स्वागत भी हुआ। आधुनिक ड्रैगन मशीनों से रंग-गुलाल उड़ाया गया। जुलूस में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर शामिल हुए।
एक हफ्ते से की जा रही थी तैयारियां
इस बार भी हिंदू उत्सव समिति ने पांच दिवसीय होली पर्व की भव्य तैयारियां की थी। आज के चल समारोह की करीब एक हफ्ते से तैयारी चल रही थी। समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने बताया कि तीसरे वर्ष भी पंडित प्रदीप मिश्रा हमारे यहां होली खेलने पहुंचे हैं। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। पहले आष्टा में नवाबी होली खेली जाती थी, लेकिन बीते तीन वर्ष से पंडित प्रदीप मिश्रा ने शहर में महादेव की होली शुरू की है। इसे शहरवासी पंडित प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में होली मना रहे हैं।
विज्ञापन
इन मार्गों पर उड़ा रंग-गुलाल
नगर में शुक्रवार को 11 बजे पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ महादेव की होली का चल समारोह सुभाष चौक से शुरू हुआ. जो कि गल चौराहा, सिकंदर बाजार, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, पुराना भोपाल-इंदौर मार्ग, परदेसी पुरा, अस्पताल चौराहा, बुधवारा होता हुआ कॉलोनी चौराहा पर पहुंचा जहां पर समापन हुआ। इसमें हजारों लोगों ने सहभागिता की।