फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Tragic Accident in Budhni, Truck Crushes Youth and Girl from Narmadapuram, Both Die on Spot

Sehore News: नर्मदा ब्रिज के पास ट्रक ने युवक-युवती को रौंदा, दोनों के ऊपर से गुजरा पहिया, खून से सनी सड़क

Sun, 03 Aug 2025 08:10 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 08:10 AM IST
सार

नर्मदापुरम-भोपाल रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रूपेश शर्मा और दिव्या सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधनी के पास हुआ। ट्रक चालक फरार है, वाहन जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Sehore news:Tragic Accident in Budhni, Truck Crushes Youth and Girl from Narmadapuram, Both Die on Spot
फ़ाइल फ़ोटो

विस्तार

नर्मदापुरम-भोपाल रोड पर एक भीषण सड़क हादसे ने दो युवाओं की जिंदगी छीन ली। नर्मदापुरम निवासी युवक रूपेश शर्मा और युवती दिव्या सोलंकी बाइक से जा रहे थे, तभी बुधनी के पास कालिका ढाबे के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पार ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर बाद का बताया गया है। पुलिस की मानें तो ट्रक की चपेट में आने से दोनों के शरीर ट्रक के नीचे आ गए। पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर खून पसरा हुआ था और आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। स्थानीय नागरिकों ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीहोर को मिला दो हजार करोड़ का निवेश, मुख्यमंत्री ने बड़ियाखेड़ी में किया उद्योगों का भूमि पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या सोलंकी के पिता रमेश सोलंकी हाल ही में पुलिस विभाग से एसआई पद से रिटायर्ड हुए हैं। हादसे की खबर लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती बिना परिजनों को बताए घर से निकले थे। दोनों अलग-अलग इलाकों में रहते थे और एक-दूसरे के करीबी दोस्त थे।

नर्मदा ब्रिज के पास हुई टक्कर, जब्त हुआ ट्रक
हादसा नर्मदा ब्रिज के करीब हुआ। जानकारी मिलते ही बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधनी थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतकों की पहचान रूपेश शर्मा और दिव्या सोलंकी, निवासी नर्मदापुरम के रूप में हुई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।


ये भी पढ़ें- सीहोर के गंभीर सिंह पटेल को मिला राष्ट्रपति भवन से बुलावा, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे शामिल

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए शव, आज होगा अंतिम संस्कार
पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास स्थिति में अस्पताल पहुंचे। उन्हें इस आकस्मिक दुर्घटना पर विश्वास नहीं हो रहा। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर गहरा आक्रोश है। कई लोगों का कहना है कि हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक निगरानी की व्यवस्था बेहद कमजोर है। यदि समय पर ट्रक ड्राइवर पर लगाम लगाई जाती, तो ये हादसा टल सकता था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
बुधनी पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि स्पष्ट हो सके कि हादसा लापरवाही से हुआ है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed