फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: 2000 Crore Investment in Sehore, CM Performs Bhoomi Pujan for Industrial Projects

MP News: सीहोर को मिला दो हजार करोड़ का निवेश, मुख्यमंत्री ने बड़ियाखेड़ी में किया उद्योगों का भूमि पूजन

Sat, 02 Aug 2025 06:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Aug 2025 06:02 PM IST
सार

बड़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 4 इकाइयों का भूमिपूजन और 6 को भूमि आवंटन के पत्र वितरित किए गए। सीएम ने कहा कि यह कदम सीहोर को औद्योगिक हब में बदलने की दिशा में अहम है। उन्होंने भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन योजनाओं की भी घोषणा की।

विज्ञापन
MP News: 2000 Crore Investment in Sehore, CM Performs Bhoomi Pujan for Industrial Projects
सीहोर के बड़ियाखेड़ी को संबोधित करते मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीहोर जिले को करीब 2 हजार करोड़ रुपये की निवेश सौगात दी। बड़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में चार इकाइयों का भूमिपूजन और 6 को भूमि आवंटन के आशय पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश सीहोर को औद्योगिक हब में बदलने की दिशा में अहम कदम है। सीहोर को भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में जोड़ा जाएगा। इंदौर मेट्रोपॉलिटन में देवास, उज्जैन, धार और पीथमपुर जैसे शहर शामिल होंगे। यह योजना राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देगी।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर: युवाओं को नहीं जाना होगा राज्य से बाहर
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब प्रदेश के युवाओं को राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार निवेशकों को बिजली, पानी और अधोसंरचना के साथ महिला श्रमिकों को ₹6000 और पुरुषों को ₹5000 महीना देगी। उन्होंने कहा कि हम उद्योगों को कृषि, उद्योग और निवेश तीनों को जोड़ती सरकार हैं। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी दृष्टि दोषपूर्ण नीतियों के कारण प्रदेश पिछड़ा रहा। हमारी सरकार ने सिंचाई रकबे को 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 52 लाख हेक्टेयर कर दिया है। उन्होंने कहा कि फूड इंडस्ट्री से किसानों को फसल के उचित दाम मिलेंगे।
विज्ञापन


शनिदेव की कृपा से होगा स्थायी लाभ
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शनिवार के दिन का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि शनिवार को जो कार्य प्रारंभ होते हैं, वे कभी विफल नहीं होते। उन्होंने निवेशकों को यह विश्वास दिलाया कि सीहोर का भविष्य उज्ज्वल और लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

MP News: 2000 Crore Investment in Sehore, CM Performs Bhoomi Pujan for Industrial Projects
भूमि आवंटन के आशय पत्र सौंपते मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
निवेशकों के लिए बिछाया रेड कार्पेट
प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निवेशकों के लिए रेड कारपेट बिछाया है। उद्योगपतियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा। साथ ही उन्होंने निवेशकों से आग्रह किया कि वे प्रदेश के विकास में भागीदार बनें। मंदिर मानकर विकसित कर रहे हैं।

जहां बढ़िया काम हो, वो बड़ियाखेड़ी
मंच पर ही राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र का नाम बड़ियाखेड़ी होने पर आपत्ति जताते हुए इसे 'जहांगीरपुरा' कहा जाना चाहिए। यह क्षेत्र उनके इछावर विधानसभा क्षेत्र में है। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “जहां बढ़िया काम हो, वो बड़ियाखेड़ी कहलाता है।” उन्होंने मंत्री से कहा, “यह भी आपका ही क्षेत्र है।”

‘मोहन एक्सप्रेस’ बना मुख्यमंत्री, दो माह में दिखा विकास
सीहोर विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री को ‘मोहन एक्सप्रेस’ की उपाधि देते हुए कहा कि दो महीने पहले रखी गई मांगों को इतने कम समय में पूरा कर देना अद्भुत है। इससे यह विश्वास जगा है कि विकास की रफ्तार अब थमेगी नहीं।
 

प्रमुख औद्योगिक इकाइयां जो सीहोर में स्थापित होंगी

MP News: 2000 Crore Investment in Sehore, CM Performs Bhoomi Pujan for Industrial Projects
सीहोर के बड़ियाखेड़ी को संबोधित करते मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लि. (जहांगीरपुरा)
  • निवेश: ₹888 करोड़
  • इकाई: एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर फैक्ट्री
  • रोजगार: 394 लोगों को

बारमॉल्ट माल्टिंग इंडिया प्रा. लि. (बड़ियाखेड़ी फेज-2):
  • निवेश: ₹400 करोड़
  • इकाई: देश की सबसे बड़ी माल्ट निर्माता कंपनी
  • रोजगार: 350 लोगों को

वान्यावेदा ग्रीन्स (झिलेला)
  • निवेश: ₹115 करोड़
  • इकाई: खाद्य प्रसंस्करण इकाई
  • रोजगार: 100 लोगों को

श्रीकृष्णा इंडस्ट्रीज (बड़ियाखेड़ी)
  • निवेश: ₹3 करोड़
  • इकाई: खाद्य प्रसंस्करण
  • रोजगार: 10 लोगों को

भूमि आवंटन के आशय पत्र से बढ़ेगा निवेश
मुख्यमंत्री ने 6 नई इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र सौंपे, जिनमें शामिल हैं – आरटीडीबी इंडस्ट्रीज, स्वाति सोनी, संजय कुमार, अमित मूंदड़ा, प्रकाश पैकेजिंग और आरना वेंचर्स। इससे 311 नए रोजगार सृजित होंगे।

कुल 1165 लोगों को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सभी इकाइयों के संचालन से सीहोर जिले में कुल 1165 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। अप्रत्यक्ष अवसरों की संख्या इससे कहीं अधिक मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed