फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Jawar Police Seize Beer Worth ₹62 Lakh From Abandoned Truck on Indore-Bhopal Highway

Sehore News: इंदौर पासिंग लावारिस ट्रक से 62 लाख की बियर जब्त, पकड़े जाने के डर से चालक मौके से हुआ फरार

Sun, 24 May 2026 08:34 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 08:34 PM IST
सार

सीहोर जिले में जावर पुलिस ने भोपाल-इंदौर हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 लाख रुपये से अधिक कीमत की 23 हजार लीटर से ज्यादा अवैध बियर जब्त की। पुलिस ने लावारिस ट्रक से 1991 पेटियों में भरी 47 हजार से अधिक बियर केन बरामद कीं। चालक फरार है। मामले में पुलिस नेटवर्क खंगाल रही है।

विज्ञापन
Sehore news:Jawar Police Seize Beer Worth ₹62 Lakh From Abandoned Truck on Indore-Bhopal Highway
हाईवे पर पुलिस का बड़ा एक्शन - फोटो : credit

विस्तार

सीहोर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जावर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल-इंदौर हाईवे से 62 लाख रुपये से अधिक कीमत की बियर जब्त कर शराब माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक से हजारों लीटर बियर बरामद की है। ट्रक चालक पुलिस चेकिंग का अंदेशा होते ही वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार जावर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल-इंदौर हाईवे मार्ग से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डीएसपी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी गई। जांच के दौरान सरहदी क्षेत्र से पहले निर्माणाधीन चद्दर शेड के सामने एक ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो अंदर भारी मात्रा में बियर की पेटियां भरी मिलीं।
विज्ञापन


ट्रक से निकली 47 हजार से ज्यादा बियर केन
एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता ने बताया कि ट्रक क्रमांक MP09 HH3137 से कुल 1991 पेटियां बरामद की गईं। इनमें पावरकूल ब्रांड की 47 हजार 784 बियर केन भरी हुई थीं। कुल शराब की मात्रा 23 हजार 892 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 62 लाख 11 हजार 920 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नींव खुदाई में निकला चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा! ब्रिटिशकालीन 42 सिक्के जब्त; मजदूरों के दावे ने चौंकाया

शराब माफियाओं के नेटवर्क की तलाश
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक इंदौर पासिंग का है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि शराब की खेप किसी बड़े नेटवर्क के जरिए जिले या आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब सीहोर जिले में खपाने के उद्देश्य से लाई गई थी या फिर किसी अन्य जिले तक पहुंचाई जानी थी। फरार चालक और ट्रक मालिक की तलाश के लिए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है।


एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर अभियान तेज
सीहोर पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में जिलेभर में नशा उन्मूलन और अवैध शराब परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में जावर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी, नशे के कारोबार और हाईवे क्राइम पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा।

हाईवे पर मचा हड़कंप, शराब माफियाओं में दहशत
हाईवे पर करोड़ों के अवैध कारोबार को लेकर चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच इस बड़ी जब्ती ने शराब माफियाओं की नींद उड़ा दी है। पुलिस की सख्ती के चलते तस्कर अब वाहन तक छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। जावर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed