फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore news:Devotees throng Salkanpur: Over 2 lakh visited Maa Vijayasan Dham in just four Navratri days

सलकनपुर: मां विजयासन के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, चार दिनों में पहुंचे दो लाख से ज्यादा भक्त

Fri, 26 Sep 2025 11:23 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 26 Sep 2025 11:23 PM IST
सार

सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
Sehore news:Devotees throng Salkanpur: Over 2 lakh visited Maa Vijayasan Dham in just four Navratri days
प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

विस्तार

नवरात्रि के दौरान देवीलोक सलकनपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चार दिनों में दो लाख से अधिक श्रद्धालु मां विजयासन के दर्शन कर चुके हैं। पंचमी (शनिवार) से श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी और भीड़ का आंकड़ा प्रतिदिन एक लाख के पार पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सड़कों पर पहले की तुलना में दोगुनी देखी गई। श्रद्धालुओं को आसानी से मां विजयासन के दर्शन हो सकें, इसके लिए समिति ने मंदिर के पट लगातार 21 घंटे तक खुले रखे।

विज्ञापन

सीहोर जिले की बुधनी तहसील में प्रकृति की गोद में मां विजयासन का मंदिर स्थित है, जहां माता विंध्य पर्वत माला पर विराजमान हैं। 217 करोड़ रुपये की लागत से यहां देवीलोक का निर्माण कार्य जारी है। हर साल नवरात्रि में यहां हजारों भक्त उमड़ते हैं। इस मंदिर में विजयासन माता की भव्य प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती और भैरव देव के भी मंदिर हैं।
विज्ञापन

सलकनपुर की मान्यता — मां की पुकार कभी खाली नहीं जाती
मान्यता है कि मां विजयासन देवी की शरण में आने वाले भक्तों की पुकार कभी व्यर्थ नहीं जाती। देवी पार्वती के इस अवतार ने रक्तबीज राक्षस का वध कर देवताओं और सृष्टि की रक्षा की थी। गर्भगृह में लगभग 500 वर्षों से अधिक समय से दो अखंड ज्योतियां प्रज्ज्वलित हैं — एक नारियल तेल से और दूसरी घी से। इन्हें भक्त मां का स्वरूप मानकर पूजते हैं। गर्भगृह के सामने भैरव बाबा की मूर्ति स्थापित है, जिनके दर्शन के बिना मां के दर्शन अधूरे माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाओं का जायजा
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां मजबूत कर दी हैं। बुधवार को भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह और पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंह ने देवीधाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर बालागुरु के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, प्रवेश-निर्गमन और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति देखी। संभागायुक्त ने रोप-वे का संचालन लगातार जारी रखने पर जोर दिया और मंदिर परिसर में हेल्थ कैंप, एंबुलेंस व हेल्प डेस्क की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एएसपी सुनीता रावत, बुदनी एसडीएम दिनेश सिंह तोमर, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। 

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

प्रकृति की गोद में बसे देवीधाम के दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed