फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:20,000 villagers to close accounts if Central Bank branch shifted from Mehtabada to highway

Sehore news: दस गांवों के बीस हजार खाताधारकों का अल्टीमेटम, मेहतवाड़ा से बैंक हटाने पर करेंगे अकाउंट बंद

Wed, 13 Aug 2025 06:13 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 06:13 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मेहतबाड़ा शाखा के संभावित स्थानांतरण से ग्रामीणों में आक्रोश है। दस गांवों के बीस हजार खाताधारकों ने चेतावनी दी है कि यदि शाखा हाईवे पर शिफ्ट की गई, तो वे अपने खाते बंद कर देंगे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। 

विज्ञापन
Sehore news:20,000 villagers to close accounts if Central Bank branch shifted from Mehtabada to highway
बैंक स्थानांतरण के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा ऐलान

विस्तार

मेहतबाड़ा में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा उबाल पर है। क्षेत्र के दस गांवों के बीस हजार से अधिक खाताधारक ग्रामीणों ने बैंक को अल्टीमेटम दे दिया है। यदि शाखा को गांव से एक किलोमीटर दूर हाईवे पर स्थानांतरित किया गया, तो सभी खाते बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मेहतवाड़ा से लगे दस गांवों के खाताधारक ग्रामीणों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर बालागुरू के को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि बैंक का स्थानांतरण रोकना ही होगा, अन्यथा ग्रामीण बड़े पैमाने पर खाते बंद कर देंगे।
विज्ञापन


वर्षों से गांव के बीच में संचालित है शाखा
ग्रामीणों ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मेहतबाड़ा मुख्य बाजार में वर्षों से संचालित है। यहां दिव्यांग, बुजुर्ग, सेवानिवृत्त कर्मचारी, व्यापारी, लाड़ली बहन योजना के लाभार्थी और छात्र-छात्राएं अपनी वित्तीय लेन-देन की सुविधा का लाभ लेते हैं। सरकारी और गैर-सरकारी, दोनों प्रकार के करीब बीस हजार खाते इस शाखा में संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बजरंग दल का पुलिस को अल्टीमेटम, 24 घंटे में युवक की हो गिरफ्तारी, डरा-धमकाकर बनाया गया वीडियो

गांव में सुरक्षित, हाईवे पर खतरे से घिरा
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में बैंक सुरक्षित स्थान पर है और यहां तक पहुंचना सबके लिए आसान है। लेकिन हाईवे पर स्थानांतरण से खतरा बढ़ जाएगा। वहां पेट्रोल पंप, विद्युत ट्रांसफार्मर और फोरलेन सड़क के कारण दुर्घटना और चोरी-डकैती का खतरा हमेशा बना रहेगा।

बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग सबसे ज्यादा प्रभावित
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बैंक शाखा हाईवे पर जाने से बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग लोगों के लिए बैंक तक पहुंचना मुश्किल होगा। व्यापारी भी असुरक्षित माहौल में लेन-देन करने से हिचकेंगे। बैंक एटीएम भी असुरक्षित हो जाएगा, जिससे रात के समय घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें- बिछड़ों के मिलन की इमोशनल कहानी; चौदह बरस का 'वनवास' काटकर लौटी मां, 1600 किमी दूर जाकर बेटा लाया साथ


सामूहिक हस्ताक्षर से जताया विरोध
कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन के साथ ग्राम पंचायत भानाखेड़ी, मेहतबाड़ा, बीलपान, अतरालिया, खटसुरा सहित दस से अधिक पंचायतों के सहमति पत्र और एक हजार से अधिक खाताधारकों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए।

बैंक और सरकार पर पड़ेगा असर
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो बीस हजार से अधिक खाताधारक अपना खाता बंद करेंगे, जिससे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। साथ ही, प्रदेश सरकार के वित्त विभाग पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

मांग: बैंक गांव में ही रहे
ग्रामीणों की एक ही मांग है,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मेहतबाड़ा को किसी भी दशा में हाईवे पर स्थानांतरित न किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि वे आंदोलन और खाते बंद करने जैसे कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed