फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Youth Congress President Mitendra demanded the dismissal of Minister Sarang

Sehore News: नर्सिंग कॉलेज घोटाला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र ने की मंत्री सारंग को बर्खास्त करने की मांग

Sun, 30 Jun 2024 08:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Jun 2024 08:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने भाजपा पर मप्र के लाखों नर्सिंग विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Sehore News: Youth Congress President Mitendra demanded the dismissal of Minister Sarang
कार्यक्रम में बोलते युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। रविवार को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने भाजपा पर मप्र के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं के करियर के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नर्सिंग कालेज महा घोटाले की वजह से लाखों नर्सिंग छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के कार्यकाल में इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है और वो आज भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त करने की अनुशंसा करनी चाहिए।
विज्ञापन


अधिकारियों को भी हटाने रखी मांग
मितेंद्र सिंह ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत बरबड़े समेत विभाग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तुरंत निलंबित करने एवं उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है, जिन्होंने इस प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की है। इसके अलावा नर्सिंग काउंसिल के दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति और रजिस्ट्रार को तुरंत पद से हटाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपात्र कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को पात्र कॉलेज में किया जाए स्थानांतरित
मितेन्द्र ने कहा जांच में अपात्र पाए गए हैं कॉलेजों के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए अन्य पात्र कॉलेजों में स्थानांतरण करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मप्र में शासकीय नर्सिंग कालेजों में 2022 में प्रवेश के लिए प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (पीएनसीटी) की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी, जिसमें 66 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन आज तक उसका परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है, वहीं शासकीय नर्सिंग कालेजों से पढ़ाई करने वाले छात्राओं को पढ़ाई के बाद नियम अनुसार शासकीय नौकरी दी जाना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed