फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Women came out in honor of CM Shivraj demanded an apology from Neha Singh Rathore

Sehore News: CM शिवराज के सम्मान में उतरीं महिलाएं, लोकगायिका नेहा सिंह राठौर से माफी मांगने की मांग रखी

Fri, 14 Jul 2023 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 08:01 PM IST
सार

Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा, नेहा सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का अपमान किया है।

विज्ञापन
Sehore News Women came out in honor of CM Shivraj demanded an apology from Neha Singh Rathore
बीजेपी महिला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर महिला मोर्चा ने शुक्रवार को सीहोर शहर के परशुराम चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही राठौर की कड़े शब्दों में निंदा की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु आनंद जैन, नगर अध्यक्ष सीमा राजेश परिहार के नेतृत्व में लोकगायिका नेहा सिंह द्वारा मध्यप्रदेश के करोड़ों भांजियों के मामा और लाड़ली बहनों के भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकगीत के माध्यम से आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर उन्हें संबोधित किया गया।

विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष नारोलिया के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर महिला मोर्चा ने मामा मुख्यमंत्री को आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित करने पर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ऋतु आनंद और सीमा राजेश के नेतृत्व में शुक्रवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी किया। साथ ही कहा कि वह नेहा सिंह की तरफ से कहे गए शब्दों की कटु शब्दों में निंदा करती हैं। उन्होंने कहा, जिस मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने और उनका आर्थिक सुदृढ़ीकरण करने के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर बहनों को सक्षम बनाया। आज एक लोकगायिका ऐसे मुख्यमंत्री को, जिनकी प्रदेश में करोड़ों भांजियां और करोड़ों बहनें हैं, उन्हें आपत्तिजनक शब्दों को कैसे सहन कर सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम सब नेहा सिंह राठौर द्वारा कहे गए शब्दों की कटु निंदा करते हुए मांग करते हैं कि वह भी एक महिला हैं। उन्होंने जो शब्द मामा को कहा, उन्हें वापस लें और मामा मुख्यमंत्री से माफी मांगे। प्रदर्शन कार्यक्रम में बीजेपी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु आनंद जैन, डॉक्टर चंद्रा जैन, नीलिमा बैरागी, ज्योति मालवीय, नूतन राठौर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा राजेश परिहार, सोनू ठाकुर, मिथिलेश राठौर, पुष्पालता राठौड़ और सीमा सक्सेना इत्यादि महिला उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed