फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Wedding bells will ring again from April 14

Sehore news: 14 अप्रैल से फिर गूंजेंगी शादियों की शहनाई, जानें तिथियां

Wed, 09 Apr 2025 03:19 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

13 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही 14 अप्रैल से शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्य दोबारा शुरू होंगे। अप्रैल से दिसंबर तक 44 शुभ मुहूर्त हैं। 8 जून से गुरु अस्त और फिर चातुर्मास के कारण शुभ कार्य रुक जाएंगे। बाजार में 50 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Sehore news: Wedding bells will ring again from April 14
अब फिर गूंजने लगेगी शादी की शहनाई।

विस्तार

जो लोग अपने घर शादी या अन्य शुभ काम करने का सोच रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। अब तक रुके पड़े यह काम 13 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही वापस शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ फिर से हर तरफ शादियों में शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। शुभ कार्य मुहूर्त अनुसार होंगे। 14 से 30 अप्रैल तक जिले में करीब एक हजार के आसपास शादियां होने से बाजार से कपड़ा, ज्वेलरी के अलावा अन्य सामान की खरीदी होने से 50 करोड़ से अधिक के कारोबार होने का अनुमान है। ग्राहक को उसकी मनपसंद का सामान मिले, इसे देखते हुए सीहोर के दुकानदारों ने एडवांस में सामान बुलाए हैं।

विज्ञापन


सीहोर के पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस साल 14 मार्च से खरमास शुरू हुआ था। खरमास सूर्य उपासना के लिए शुभ नहीं है। इस अवधि को शुभ मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है, उसी वजह से शुभ कार्यों पर रोक लगी थी। 13 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही 14 अप्रैल से जरूर यह सभी काम दोबारा से पहले की तरह शुरू हो जाएंगे। अप्रैल से दिसंबर महीने तक शादी और अन्य शुभ काम करने कुल 44 शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 2100 दीयों से जगमगाई सीवन नदी, रंगोली से सजाया घाट, जीर्णोद्धार के लिए खर्च किए जा रहे 25 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


8 जून के बाद शादियों पर लगेगी लंबी रोक
8 जून के बाद शुभ कार्य जैसे शादी-ब्याह के लिए नवंबर का इंतजार करना होगा। 8 जून के बाद गुरु अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो गुरु अस्त होने के बाद मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक लग जाती है, वहीं 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस समय को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं होते। जब देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागते हैं, तब फिर से मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी एक नवंबर को है। 

ये भी पढ़ें- सीहोर में गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही, वेयर हाउस पर न कोड का पता और न किसान के नाम का

खरमास में क्यों नहीं होते शुभ कार्य
खरमास को लेकर ज्योतिष में कहा जाता है कि इन दिनों में ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा प्रभावशाली रहती है। इसलिए कोई भी शुभकार्य संपन्न नहीं किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य जब मीन राशि में या फिर धनु राशि में होते हैं तो उनकी ऊर्जा काफी कम होती है। मान्यता है कि शुभ कार्य के संपन्न होने के लिए सूर्य का तेजस्वी होना जरूरी होता है। इसलिए खरमास के बाद ही शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है।

अप्रैल से दिसंबर तक शादी के शुभ मुहूर्त
माह मुहूर्त

  • अप्रैल- 14,16 , 18 , 19, 20, 21, 25, 29, 30

  • मई- 1, 5, 6 , 8 , 10, 14, 15, 16 , 17, 18 , 22, 23, 24, 27, 28

  • जून- 2, 4, 5, 7, 8

  • नवंबर- 2, 3, 6 , 8 , 12, 13, 16 , 17, 18 , 21, 22, 23, 25, 30

  • दिसंबर- 4, 5, 6 आदि।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed