{"_id":"66966a5f74b3a6d54a09804e","slug":"sehore-news-villagers-of-khedapura-reached-the-collectorate-and-submitted-a-memorandum-to-the-chief-minister-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: खेड़ापुरा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- गांव में सड़क-बिजली नहीं, एक स्कूल वो भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: खेड़ापुरा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- गांव में सड़क-बिजली नहीं, एक स्कूल वो भी बंद
Tue, 16 Jul 2024 06:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:11 PM IST
सार
आजादी के 75 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे खेड़ापुरा के ग्रामीण। कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने बहुजन मुक्ति मोर्चा युवा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते खेड़ापुरा के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद पंचायत आष्टा का ग्राम खेड़ापुरा आजादी के 75 वर्ष बाद भी विकास कार्यों के लिए तरस रहा है। सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। बहुजन मुक्ति मोर्चा युवा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक मात्र प्राथमिक स्कूल बंद पड़ा है, जिस कारण बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। आंगनबाड़ी नहीं होने के कारण बच्चों को पोषक आहार भी नसीब नहीं हो रहा है। खेड़ापुरा की आबादी 700 के करीब है। इस के बाद भी खेड़ापुरा से मेहतवाड़ा तक पहुंच जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। कच्चा रास्ता होने से बारिश के मौसम में गांव तक पहुंचना काफी मुसीबतों से भरा होता है। ऐसे में अगर कोई बीमार हो जाए तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है।
विज्ञापन
गांव में कोई कोटवार चौकीदार भी नहीं है, जिसके चलते शासन स्तर की योजना की जानकारी ग्रामीणों को नहीं मिलती है और सुरक्षा का अभाव बना हुआ है। ग्राम के गजराज सिंह, राजकुमार, सतीश, गोविंद बड़ोदिया, धर्मेंद्र सिंह, रोहित, लक्ष्मण, पंकज आदि ग्रामीणों ने सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
