फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Vigilance team of Ashta arrived to check electricity meters, Case of theft on 27 who manipulated the meter

Sehore News: बिजली मीटरों की जांच करने पहुंची आष्टा की विजिलेंस टीम, मीटर में कारस्तानी करने वाले 27 पर चोरी का केस

Wed, 18 May 2022 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 04:39 PM IST
सार

जांच टीमों को 27 स्थानों पर विद्युत मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी (मीटर टेम्पर्ड) के केस मिले। इन सब के खिलाफ प्रकरण बनाकर विद्युत मंडल ने इन्हें चार लाख के विद्युत बिल थमा दिए।
 

विज्ञापन
Sehore News: Vigilance team of Ashta arrived to check electricity meters, Case of theft on 27 who manipulated the meter
सीहोर में बिजली मीटर में कारस्तानी करने पर केस बनाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की गठित पांच विजिलेंस टीमों ने आष्टा नगर में बिजली कनेक्शनों की जांच की। गर्मी में लोड बढ़ने के बाद भी बिजली यूनिट में ज्यादा इजाफा नहीं होने की शंका में ये जांच की गई। जांच में लगभग 27 प्रकरण बिजली चोरी के बनाए गए। इन सभी को लगभग चार लाख की राशि के बिल भी थमाए गए।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सह प्रबंधक दिनेश कुमार कटारे ने बताया कि नगर के नागरिकों से मांग की है कि वे बिजली चोरी न करें। आष्टा संभाग अंतर्गत आष्टा नगर में विद्युत मंडल के डीई इंद्रपाल नरगेस, डीजीएम पंकज सिंह सीहोर, जेई योगेश साहू, जेई मनोज यादव, जेई जीएल सोनी के नेतृत्व में जांच दल गठित किए थे। टीमों ने विद्युत मीटरों की जांच की एवं चोरी पकड़ने के लिए बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों में घरों के बाहर लगे मीटरों की चेकिंग की।
विज्ञापन


जांच टीमों ने लगभग 27 स्थानों पर विद्युत मीटर में छेड़छाड़ करना पाया तथा छेड़छाड़ के माध्यम से बिजली चोरी (मीटर टेम्पर्ड) करते हुए पाए गए। इन सब के खिलाफ प्रकरण बनाकर विद्युत मंडल ने इन्हें चार लाख के विद्युत बिल थमा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed