फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news truck carrying pipes overturned two workers sitting on top died on spot due to being crushed

Sehore News: पाइप लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ऊपर बैठे दो मजदूरों की दबने से मौके पर ही मौत

Wed, 12 Mar 2025 06:45 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 06:45 PM IST
सार

निर्माणाधीन नर्मदा लिंक परियोजना का निर्माण करने वाली एलएनटी कंपनी में लगा एक ट्रक  बुधवार को लोहे के पाइप लेकर सीहोर से निर्माण स्थल पर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे वाहन रूपदी-रूपादा के बीच मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन
Sehore news truck carrying pipes overturned two workers sitting on top died on spot due to being crushed
ट्रक पलटने से दो मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में निर्माणाधीन नर्मदा लिंक परियोजना में प्रयुक्त लोहे के पाइप ले जा रहा एक ट्रक बुधवार को रूपदी-रूपादा के बीच मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पाइपों पर बैठे दो मजदूरों की ट्रक के नीचे आने से दबने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक पलटने के बाद वाहन चालक और केबिन में बैठे दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को पीएम के लिए इछावर भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले में निर्माणाधीन नर्मदा लिंक परियोजना का निर्माण करने वाली एलएनटी कंपनी में लगा एक ट्रक बुधवार को लोहे के पाइप लेकर सीहोर से निर्माण स्थल पर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे वाहन रूपदी-रूपादा के बीच मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान पाइपों पर बैठे परियोजना में काम करने वाले दो मजदूरों की पाइपों में दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालक वाहन को तेज़ गति से दौड़ा रहा था। इसी दौरान पुलिया के समीप मोड़ पर वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक के अलावा दो अन्य लोग केबिन में बैठे थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। हादसे में मृतकों के नाम अर्जुन (28) पिता हरी निवासी सिद्दीकगंज और कपिल (24) पिता विष्णु प्रसाद निवासी हर्रूखेड़ी बताए गए हैं।


होली पर घर आने का बोला था कपिल
मृतक कपिल के पिता ने बताया कि बेटा मुझे एक दिन पहले ही एक कार्यक्रम में मिला था इस दौरान उसने होली पर घर आने की बात कही थी, उसने कहा था कि मैं छुट्टी लेकर जल्दी ही घर आऊंगा और सब लोग मिलकर होली का त्योहार मनाएंगे, लेकिन हमें क्या पता था कि नियति को कुछ ओर ही मंजूर था।

यह भी पढ़ें: लाडली बहनों को केंद्र की तीन योजनाओं से जोड़ेंगे, वर्तमान के साथ भविष्य भी सुरक्षित

इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि नर्मदा लिंक परियोजना का निर्माण कर रही एलएनटी कंपनी के पाइप लेकर आयसर वाहन जा रहा था, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पाइप पर बैठे कंपनी के दो मजदूरों की दबने से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed