फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sehore news: This year no one will get liquor to drink in Bhagoriya fair.

Sehore news: सीहोर में प्रसिद्ध है भगोरिया मेला, इस बार शराब पीकर शामिल नहीं हो सकेंगे समाजजन, जानें वजह

Wed, 26 Feb 2025 03:49 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 03:49 PM IST
सार

सीहोर के भगोरिया मेलों में शराब बंदी होगी, क्योंकि बारेला आदिवासी समाज ने शांतिपूर्ण आयोजन और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कलेक्टर से शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। सामाजिक एकता और समाजहित में यह निर्णय लिया गया, जिसे ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला।
 

विज्ञापन
sehore news: This year no one will get liquor to drink in Bhagoriya fair.
सीहोर। आदिवासी समाज के लोगों ने शराबबंदी की मांग की

विस्तार

सीहोर में भगोरिया मेला काफी प्रसिद्ध है। आदिवासी, बारेला समाज के लोगों का सीहोर के विभिन्न गांवों में होली के नजदीक आने पर मेला भरने लगता है। भगोरिया मेलों में इस वर्ष शौकीनों को किसी भी तरह की शराब पीने को नहीं मिलेगी। दरअसल, स्वयं बारेला आदिवासी समाज ने लोगों ने कलेक्टर बालागुरू के. से मिलकर भगोरिया मेलों और आसपास के गांवों में अंग्रेजी, देशी या महुआ के फूल से बनी शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग कर दी है।

विज्ञापन


बारेला समाज का कहना है कि शराब पीकर भगोरिया मेलों में लोग लड़ाई-झगड़ा करते हैं और नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर कई बार हादसे भी होते हैं। इसके बाद बारेला समाज को बदनाम किया जाता है। वित्तीय विकास निगम अध्यक्ष निर्मला सुनील बरेला ने बताया कि जिले में प्रमुख रूप से 8 मार्च शनिवार को ब्रिजिशनगर, 9 मार्च रविवार को लाडक़ुई, कोलार डेम, बिलकिसगंज (झागरिया), 10 मार्च सोमवार को पिपलानी व नादान और 11 मार्च मंगलवार को चकल्दी, हगीदगंज में भगोरिया हाट बाजार लगेगा। मेलों में आदिवासी अंचल से हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे अपनी वेशभूषा के साथ डोल मांदल के साथ मेले में शामिल होंगे।
विज्ञापन


एक मत होकर मेलों में शराब बंदी कराने का लिया निर्णय
भेरूंदा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, ग्राम पटेलों ने एक मत होकर मेलों में शराब बंदी कराने का यह निर्णय लिया है। लाड़कुई भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र बारेला ने बताया कि बारेला समाज का यह सामूहिक निर्णय है, क्योंकि शराब समाज को बर्बाद कर रही है। शराबबंदी को लेकर समाज के सभी लोग एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा दर्जन ग्राम पंचायतों में भी शराब बंदी का किया अनुरोध
15 से अधिक ग्राम पंचायतों के सरंपच और पटेलों सहित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मिलकर समाजहित में शराबबंदी करने का अनुरोध किया है। बारेला समाजजनों ने ग्राम पंचायत, बुटवानी, इटावा खुर्द, पिपलानी, बसंतपुर, पांगरी, कुरी नयापुरा, श्यामपुर, गजायखेडी, छापरी, रफीकंगज, सिंहपुर, कोसमी, झाली, सेवनिया, भिलाई, मोगराखेड़ा, डाबरी, अमीरगंज, पाटतलाई, लावापानी, आमाझिर, आमडी, डावा, खजूरी, यारनगर, मथारे के स्थानों पर अंग्रेजी देशी या महुआ के फूल से बनी शराब की बिक्री की जा रही है। इस पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।


इन लोगों ने की मांग
मांग करने वालों में निशा बारेला जनपद सदस्य, रमेश चंद्र बारेला मंडल अध्यक्ष चकल्दी, गेंदाराम बारेला सरपंच बनियागांव, रूप सिंह बारेला सरपंच खजूरी, जय नारायण बरेला सरपंच प्रतिनिधि झाली, कैलाश बारेला सरपंच प्रतिनिधि मोगरा खेड़ा, हरसिंह बारेला सरपंच भीलवाड़ा, अनूप सिंह बारेला सरपंच पाठ तलाई, प्रेम सिंह बारेला जिला समन्वयक एकता परिषद, आप सिंह बारेला, मुकेश पटेल बारेला, दुर्गा नायक, जीतू बरेला, सोलाराम बरेला, राजकुमार पटेल कैलाश पटेल आदि सहित अन्य बारेला समाजजन शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed