Sehore News: वन विभाग की चौकी में से चार बाइक ले उड़े चोर, अवैध सागौन परिवहन में जब्त की गई थीं मोटरसाइकिलें
बुधनी की बांसापुर वन चौकी से अज्ञात चोर चार जब्त बाइक चुरा ले गए, जो अवैध सागौन परिवहन में पकड़ी गई थीं। वहीं, इछावर में सफाई दरोगा के सूने मकान से चोर डेढ़ लाख नकद और करीब 7 लाख के जेवर चुरा ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधनी में बाइक चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने अब वन विभाग की बांसापुर स्थित चौकी को ही निशाना बना लिया। अज्ञात चोर चौकी से चार जब्त की गई बाइक चुरा ले गए। ये बाइकें अवैध सागौन परिवहन के मामलों में जब्त की गई थीं।
जानकारी के अनुसार वन विभाग ने अवैध सागौन के परिवहन में बाइक जब्त की गई हैं। बताया जाता है कि बुधनी की बांसापुर चौकी में वन विभाग द्वारा जब्त की गई दस बाइक खड़ी हुई थीं। अज्ञात चोरों ने वन चौकी को ही निशाना बनाते हुए 23 और 24 जून की दरमियानी रात चार बाइक चोरी कर ले गए। चोरी की ये वारदात अब सामने आई हैं, जिसके बाद वन विभाग की एसडीओ सुकृति ओसवाल ने बुधनी पुलिस को आवेदन देकर जानकारी दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिसर में करीब 10 दोपहिया वाहन रखे थे, जिनमें से चार गायब मिलीं।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की फरमाइश पूरी करने के लिए बने एटीएम ठग, छिंदवाड़ा पुलिस ने दो शातिरों को दबोचा
24 घंटे रहता है वन विभाग का स्टाफ, फिर भी हो गई चोरी
बताया जाता है कि बुधनी ब्लॉक में आने वाले बांसापुर वन चौकी में दिन में डिप्टी रेंजर और कर्मचारी मौजूद रहते हैं, और रात में वन रक्षक व चौकीदार भी वहीं होते हैं। इस चौकी का मुख्य उद्देश्य वनों की सुरक्षा करना, अवैध कटाई को रोकना, वन्यजीवों की सुरक्षा करना, और वन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना है। यह चौकी वन विभाग के एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में कार्य करती है और वनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके बावजूद चोरी की इस घटना ने चोरों की हिम्मत को दर्शाया है। पुलिस ने मामले पड़ताल शुरू कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका है।
ये भी पढ़ें- मंच पर कलेक्टर की मौजूदगी से गरमाई राजनीति, सोशल मीडिया पर सांसद व पूर्व मंत्री के बीच नोकझोंक
सफाई दरोगा के सूने आवास में बड़ी चोरी
इछावर नगर परिषद के सफाई दरोगा के घर की तिजोरी की सफाई चोरों ने कर दी है। अज्ञात बदमाश सफाई दरोगा के सूने मकान से लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद और 7 से 8 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गया। वारदात के दौरान परिवार वीकेंड मानने भोपाल गया था। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौका मुआयना किया। खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस चोरों का सुराग लगा रही है। इछावर नगर परिषद के सफाई दरोगा जितेंद्र पावर को वीकेंड मनाने भोपाल जाना भारी पड़ गया। उनके सूने मकान में चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की नकदी सहित 7 लाख रुपए के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सफाई दरोगा के रिश्तेदारों ने दी। जब उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
