फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   collector arrived to inspect the doctors were missing, show cause notice served

Sehore: सुधरने को तैयार नहीं अस्पताल, निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर तो गायब थे डॉक्टर, ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी

Sat, 15 Feb 2025 04:16 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 04:16 PM IST
सार

कलेक्टर बालागुरू के. ग्रामीण क्षेत्र लाडक़ुई के अस्पताल में अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के दोनों डॉक्टर गायब थे। जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए दोनों डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
collector arrived to inspect the doctors were missing, show cause notice served
अस्पताल का निरीक्षण करते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. सीहोर में पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में हैं। सरकारी तंत्र को चुस्त-दुरूस्त करने वाले विभिन्न स्थानों के निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्टर बालागुरू के. ने भैरूंदा तथा रेहटी तहसील के अनेक स्थानों का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाडक़ुई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर के भवन, भैरूंदा के एसडीएम एवं तहसील कार्यालय, आजीविका रूरल मार्ट एंव सलकनपुर देवीलोक का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


समय पर खुलें अस्पताल और उपस्थित रहे पूरा स्टाफ
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने लाडक़ुई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉ महेश पांडे तथा डॉ राजकुमार मीना के अनुपस्थित पाए जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया को निर्देश दिए कि अनुपस्थित डॉक्टरों को कारण बताओं नोटिस जारी करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं अस्पताल के स्टाफ को अपने ड्यूटी समय पर उपलब्ध रहने तथा पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर बालागुरू के. ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि यह निश्चित किया जाए कि मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।
विज्ञापन


भैरूंदा एसडीएम-तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
कलेक्टर बालागुरू के. ने भैरूंदा तहसील कार्यालय तथा एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आमजन के सभी राजस्व संबंधी मामलों का समय-सीमा में निराकरण निश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निराकृत किए गए राजस्व प्रकरणों अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व संबंधी काम समय सीमा में किए जाएं ताकि आमजन को पेरशान न होना पड़े। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती संबंधी सभी कार्रवाई का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का बेहतर ढंग से संधारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, नायब तहसीलदार संदीप गौर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन सलकनपुर देवीलोक का निरीक्षण
कलेक्टर बालागुरू के. ने रेहटी तहसील स्थित सलकनपुर में चल रहे देवीलोक निर्माण के कार्यों के साथ ही मंदिर परिसर के अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभी तक किए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें और कार्यो की गुणवत्ता की जांच करें। उन्होंने देवीलोक के निर्माण एवं विकास कार्यों में गति लाते हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवीलोक निर्माण के लिए स्वीकृत की गई डिजाइन और मापदंडों के अनुसार ही सभी कार्य किए जाएं और सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

मालीबायां स्थित आजीविका रूरल मार्ट का निरीक्षण
कलेक्टर बालागुरू के. ने रेहटी तहसील के ग्राम मालीबायां में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नाबार्ड के सहयोग से संचालित आजीविका रूरल मार्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने आजीविका मिशन द्वारा संचालित किए जा रहे रूरल मार्ट का अवलोकन किया तथा समूह की महिलाओं से उनके द्वारा चलाई जा रही आर्थिक गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि इन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा साबुन, सर्फ, शर्ट, लेनो बेग, मसाले, चना दाल आदि सामग्रियां बनाई जा रही है।


झाली में निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर भवन का किया निरीक्षण
कलेक्टर बालागुरू के. ने भैरूंदा के ग्राम झालीगांव में बन रहे निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर के भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उपयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed