फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Target to benefit more than one lakh children from health services under Dastak campaign

Sehore News: 'दस्तक अभियान' के तहत एक लाख से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य

Tue, 18 Jul 2023 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 10:19 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर जिले में दस्तक अभियान के तहत घर-घर दस्तक देकर 11 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। इसके तहत एक लाख 56 हजार 835 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Sehore News Target to benefit more than one lakh children from health services under Dastak campaign
बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सीहोर जिला चिकित्सालय में बच्चों को विटामिन-ए पिलाकर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक राय ने दस्तक दलों को सेवाएं प्रदान करने के लिए रवाना किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत 11 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं दस्तक दल द्वारा घर-घर दस्तक देकर दी जाएगी। अभियान के अंतर्गत एक लाख 56 हजार 835 शून्य से 5 वर्ष आयु तक बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक उपस्थित रहे।

विज्ञापन


दस्तक अभियान के तहत आष्टा विकास खंड के 0 से 5 वर्ष वाले 43 हजार 286, बुदनी के 17 हजार 806, इछावर के 19 हजार 412, नसरूल्लागंज के 25 हजार 210 तथा सीहोर विकास खंड से 51 हजार 121 बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन




अभियान के अंतर्गत सामुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन 6 माह 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग की जाएगी। दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओआरएस एवं जिंक हेतु सामुदायिक जागरूकता, बच्चों में बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान प्रबंधन एवं रेफरल 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात श्रवणबाधिता एवं दृष्टिदोष वृद्धि विलंब, आरबीएसके कार्यक्रम में पहचान, समुचित शिशु एवं बाल आहारमूर्ति संबंधी समझाइश समुदाय को देना, एसएनसीयू से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन, गृहभेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुए बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना इत्यादि सेवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed