फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Speeding Car Crashes into Flyover Railing; Youth Killed, Case Registered Against Driver

Sehore news: फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 01:10 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 01:10 PM IST
सार

नर्मदापुरम से भोपाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Sehore News: Speeding Car Crashes into Flyover Railing; Youth Killed, Case Registered Against Driver
तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी

विस्तार

जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। रविवार रात बुधनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-46 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 7:30 बजे भोपाल-नागपुर हाईवे पर गडरिया नाला फ्लाईओवर ब्रिज के पास हुआ। कार नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था और चालक गाड़ी पर से अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोग बुरी तरह घायल अवस्था में अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने कार के दरवाजे खोलकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत बुधनी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhatarpur News: 12वीं का पेपर बिगड़ा तो छात्रा ने घर लौटकर पी लिया हेयर डाई, जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

पुलिस के अनुसार इस भीषण हादसे में 36 वर्षीय मनीष वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष वर्मा मंडीदीप की वेदांत कॉलोनी के निवासी थे और अपने साथियों के साथ कार से भोपाल की ओर जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुधनी अस्पताल भेज दिया है।

हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में देवेंद्र विश्वकर्मा (35) निवासी मंडीदीप, कृष्णकांत वर्मा (30) निवासी मंडीदीप और दीपेश शर्मा (36) निवासी बरेली जिला रायसेन शामिल हैं।


बुधनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को मधुबन अस्पताल और एक घायल को जिला अस्पताल नर्मदापुरम रैफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। 

घायल देवेंद्र विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस ने कार चालक दीपेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दीपेश शर्मा तेज रफ्तार में कार चला रहा था। अधिक गति और नियंत्रण खोने के कारण कार फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। फिलहाल चालक भी घायल है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ करेगी। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed