फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore news: Sensation after the body of a newborn was found in the Siwan river

Sehore news: सीवन नदी में नवजात का शव मिलने से सनसनी, अब पुलिस तलाश रही मां को

Fri, 07 Feb 2025 05:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 05:28 PM IST
सार

सीहोर की सीवन नदी में नवजात का शव मिला है। शव की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अब उसे फेंकने वाले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Sehore news: Sensation after the body of a newborn was found in the Siwan river
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवन नदी के महिला घाट पर नवजात के शव को पानी में उतराते देख घाट पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाली पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में नवजात के शव को लेकर पुलिस ने अवैध संबंध की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब पुलिस को शहर के बीचो-बीच बहने वाली सीवन नदी के महिला घाट पर एक नवजात का शव उतराते दिखा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसी सूचना पर कोतवाली पुलिस सीवन नदी घाट पर पहुंची थी और नवजात का मृत अवस्था में शव बरामद किया। सीवन नदी में इस तरह नवजात का शव मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने बताया कि सीवन नदी के पास जिला अस्पताल स्थित है। संभवत: किसी निर्मोही मां ने अवैध संबंधों के चलते बच्चा पैदा हो जाने पर अपना पाप छुपाने की गरज से नवजात को इस तरह सीवन नदी में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन


नवजात को जीवित अवस्था में फेंका या मृत, पुलिस के सामने सबसे बड़ा प्रश्न
पुलिस के अनुसार नवजात का शव बालक का है और संभवत: रात के समय किसी ने सीवन नदी में फेंक दिया होगा। प्रथमदृष्टया देखने से पता चल रहा कि अभी शव के गलन की प्रक्रिया पूरी तरह से शुरू नहीं हुई थी। कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि नवजात को मृत अवस्था में फेंका गया या जिंदा अवस्था में फेंका गया। पुलिस अभी इस प्रश्न पर जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed