{"_id":"65c7ae17731cf853c00c5d39","slug":"sehore-news-rs-6-crore-93-lakh-30-thousand-transferred-to-accounts-of-1-15-550-beneficiaries-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: 1,15,550 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 93 लाख 30 हजार रुपये अंतरित, दो लाख से अधिक बहनों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: 1,15,550 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 93 लाख 30 हजार रुपये अंतरित, दो लाख से अधिक बहनों को मिला लाभ
Sat, 10 Feb 2024 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:41 PM IST
सार
सीहोर जिले के 1 लाख 15 हजार 550 हितग्राहियों के खाते में छह करोड़ 93 लाख 30 हजार रुपये अंतरित हुआ है। 2 लाख 47 हजार 545 लाड़ली बहनों के खाते में 30 करोड़ 94 लाख 31 हजार 250 रुपये राशि अंतरित की गई है।
विज्ञापन
दो लाख से अधिक बहनों को मिला लाभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए मध्यप्रदेश सरकार समर्पित है। गोंडवाना क्षेत्र की दो-दो बेटियों 'महारानी दुर्गावती' और 'रानी अवंतीबाई' ने देश का मान बढ़ाया है। मुगलों की सत्ता को चुनौती देने वाली रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह सहित इस पुण्य धरा की सभी महान विभूतियों को मैं प्रणाम करता हूं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1,576 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री यादव ने 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 340 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में सभी जिले वुर्चअली जुड़े।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष एवं नगर पालिका में कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनआईसी कक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सीहोर जिले की 2,47,545 लाड़ली बहनों को 30 करोड़ 94 लाख 31 हजार 250 रुपये की राशि वितरित की गई। इसके साथ ही 1,15,550 सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 6 करोड़ 93 लाख 30 हजार की राशि अंतरित की गई।
विज्ञापन
