{"_id":"67f21f058a14c16a2403090f","slug":"sehore-news-police-caught-bike-thief-gang-sehore-news-c-1-1-noi1381-2804640-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: बाइक चोर गैंग का खुलासा, कार-बस से आकर रेकी करते थे बदमाश, तीन बाइक समेत 10 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: बाइक चोर गैंग का खुलासा, कार-बस से आकर रेकी करते थे बदमाश, तीन बाइक समेत 10 लाख का माल बरामद
Sun, 06 Apr 2025 01:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:02 PM IST
सार
जांच में पता चला कि आरोपी दिन में अपने निवास स्थान से कार और बस से आकर नगर में रेकी करते थे और रात में बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने देवास जिले के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस बाइक चोर गैंग को पकड़ा
विस्तार
सीहोर में भैरूंदा पुलिस ने बाइक चोर गैंग को पकड़ा है, जो कार और बस से आकर रेकी करते थे। इसके बाद बाइक चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक चार पहिया वाहन समेत कुल 10 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह ने की विजयासन मां की पूजा, बेटों-बहुओं और पत्नी के साथ पहुंचे मंदिर, देखें तस्वीरें
पुलिस के अनुसार, घटना 27 मार्च की है, जब भैरूंदा के गांधी चौक छोटा बाजार से घनश्याम शर्मा और नर्मदाप्रसाद अग्रवाल की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने दो टीमें बनाई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान की। 4 और 5 अप्रैल को मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पुनः चोरी के इरादे से नगर भैरूंदा में घूमते हुए पकड़ा गया। दोनों मामलों में आरोपियों से चोरी की गई तीन बाइक जब्त की गईं।
विज्ञापन
कार और बस से आकर करते थे रेकी
जांच में पता चला कि आरोपी दिन में अपने निवास स्थान से कार और बस से आकर नगर में रेकी करते थे और रात में बाइक चोरी करते थे। आरोपियों के विरुद्ध अन्य थानों में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उनका पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जंगल में चीतों को परात में पानी पिलाया, आवाज देते ही शवकों के साथ आई ज्वाला, हैरान कर देंगी तस्वीरें
इन्हें किया गिरफ्तार

- तूफान सिंह राजपूत (24), पिता समंदर सिंह राजपूत, निवासी ग्राम गजापुर, थाना पिपलरावा, जिला देवास
- अभय सिंह ठाकुर (25), पिता कृपाल सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम धावला, थाना पिपलरावा, जिला देवास
- राजा उर्फ अरविंद हाड़ा (22), पिता सुमेर सिंह हाड़ा, निवासी ग्राम कुमारिया बनवी, थाना पिपलरावा, जिला देवास
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन