फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Patwari arrested while taking bribe of Rs 15,000 from a farmer

Sehore News: 'धरती पुत्र' से ही पटवारी साहब ले रहे थे घूस, लोकायुक्त ने 15 हजार लेते हुए पकड़ा

Wed, 26 Jun 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jun 2024 08:28 PM IST
सार

पटवारी ने रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए धरती पुत्र यानी किसान से 15 हजार रुपये मांगे थे। ऐसे में लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Sehore News Patwari arrested while taking bribe of Rs 15,000 from a farmer
पटवारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में बुधवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ने एक किसान से बटान, सीमांकन और खसरा अपडेट करने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने सीहोर जिले की रेहटी तहसील में राजस्व विभाग के पटवारी सचिन यादव को 15 हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आवेदक अधिवक्ता एवं किसान ने लोकायुक्त भोपाल के एसपी मनु व्यास को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि खेती की एक एकड़ 20 डेसीमल जमीन ग्राम बोरदी तहसील रेहटी में है। इसकी रजिस्ट्री तथा नामांतरण की कार्रवाई तहसीलदार रेहटी से वह करवा चुके हैं। इस जमीन के बटान, सीमांकन और खसरा अपडेट करवाने के लिए आवेदक से प्रभारी पटवारी सचिन यादव ने 25 हजार रुपयों की रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन




इस शिकायत पर एसपी लोकायुक्त ने दल गठित किया था, जिसने रिश्वत लेते हुए प्रभारी पटवारी सचिन यादव (40) को रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही रिश्वत की यह राशि आरोपी ने तहसील कार्यालय रेहटी में अपने कार्यालय के सामने परिसर में शिकायतकर्ता से ली तो शिकायतकर्ता का इशारा देखते ही लोकायुक्त टीम ने पटवारी को धर दबोचा और पटवारी के हाथ धुलवाए गए। लोकायुक्त दल में डीएसपी अनिल बाजपेई, निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, आरक्षक मनमोहन साहू, हेमंत ठाकुर व हिम्मत सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed