फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Muslims in Sehore raised slogans of Indian Army Zindabad, Congress and BJP also celebrated

Sehore: ऑपरेशन सिंदूर पर मुस्लिम समुदाय ने 'भारतीय सेना जिंदाबाद' के लगाए नारे, कांग्रेस-भाजपा ने खुशियां मनाई

Wed, 07 May 2025 06:43 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 06:43 PM IST
सार

Sehore: नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित पार्षदों ने नगर पालिका के सामने जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया। नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि आज हर हिंदुस्तानी के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। 

विज्ञापन
Sehore news: Muslims in Sehore raised slogans of Indian Army Zindabad, Congress and BJP also celebrated
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का शहर भर में चला जश्न - फोटो : credit

विस्तार

सीहोर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। 15 दिन पहले कश्मीर की पहलगाम घाटी में हुए आतंकी हमले में दो दर्जन से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान विवाहिताओं के सामने ही उनका सुहाग छीना गया था। इधर 15 दिन बाद भारत की सेना ने भी सिंदूर का बदला सिंदूर से ले लिया है। इस ऑपरेशन की सफलता पर मुसलमानों ने जहां भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए, वहीं कांग्रेस और भाजपा ने पटाखे चलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न पूरे जिले में चलता रहा।
विज्ञापन


एयर स्ट्राइक के बाद शहर में जश्न
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने बड़ा जवाब देते हुए मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई, जिसमें बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी गढ़ों को निशाना बनाया गया। भारत के इस साहसिक कदम पर देशभर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित पार्षदों ने नगर पालिका के सामने जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया। नपाध्यक्ष राठौर ने कहाकि आज हर हिंदुस्तानी के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेवा ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर उनका खात्मा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: समदड़िया मॉल में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, तत्काल हरकत में आई रेस्क्यू टीम; ऐसे की कार्रवाई    


कांग्रेस ने की आतिशबाजी, मनाया जश्न
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों ने खुशी जाहिर की। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि जब बात देश की सुरक्षा की होती है तो पक्ष और विपक्ष सब एकजुट होकर खड़े होते हैं। भारतीय सेना की यह कार्रवाई देशहित में एक साहसिक कदम है। पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सेना ने प्रभावशाली ऑपरेशन किया है।

किसानों ने कहा की जरूरत पड़ी तो खून बहाने को तैयार

किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीय सेना की कार्रवाई का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। गांव के मंदिर परिसर में एकत्र हुए किसानों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के बीच डांडिया नृत्य कर सेना का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान एम.एस. मेवाड़ा ने कहा कि भारत का जवान किसी भी देश में घुसकर आतंकवाद का सफाया करने में सक्षम है। देश का हर किसान जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जरूरत पड़ी तो हम खून बहाने को भी तैयार हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed