{"_id":"68da8196535e0f18030142f8","slug":"sehore-news-mumbai-ayodhya-special-train-to-stop-at-sehore-devotees-long-pending-demand-fulfilled-sehore-news-c-1-1-noi1381-3461581-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: त्योहारों पर मिली रेलवे की सौगात, अब सीहोर स्टेशन पर भी रुकेगी मुंबई-अयोध्या स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: त्योहारों पर मिली रेलवे की सौगात, अब सीहोर स्टेशन पर भी रुकेगी मुंबई-अयोध्या स्पेशल ट्रेन
Tue, 30 Sep 2025 04:01 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:01 PM IST
सार
सीहोर रेलवे स्टेशन को आखिरकार वह सौगात मिल गई, जिसका नागरिकों को वर्षों से इंतजार था। मुंबई-अयोध्या स्पेशल ट्रेन अब सीहोर में भी रुकेगी, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों की खुशी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
सीहोर रेलवे स्टेशन
विस्तार
सीहोर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव लंबे समय से यहां के नागरिकों की सबसे बड़ी मांग रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने यह मुद्दा उठाया लेकिन अधिकांश ट्रेनों का स्टॉपेज सीहोर को नसीब नहीं हुआ। अब जब मुंबई से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन का सीहोर में ठहराव तय किया गया है, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह फैसला न केवल यात्रा सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी अहम साबित होगा।
त्योहारों पर मिली सौगात
रेलवे के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि त्योहारों के इस मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें सबसे अहम है बांद्रा टर्मिनस–अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल, जो 1 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार को मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन अयोध्या पहुंचेगी। वापसी यात्रा हर गुरुवार अयोध्या से शुरू होकर शनिवार को मुंबई पहुंचेगी। खास बात यह है कि ट्रेन सीहोर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर सीहोर के श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए सीधे अयोध्या जाने की सुविधा मिलेगी।
श्रद्धालुओं में उत्साह
यहां ट्रेन का स्टॉपेज भक्तों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। अब तक लोगों को उज्जैन या भोपाल से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब अपने ही स्टेशन से यात्रा संभव होगी। सीहोर से रात 1:33 बजे ट्रेन पकड़कर अगले दिन अयोध्या पहुंचने का विचार ही श्रद्धालुओं के दिलों को उत्साह से भर रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी आसानी से यह यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
धार्मिक पर्यटन और विकास की उम्मीद
सीहोर में इस ट्रेन का ठहराव धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। अयोध्या जैसी पावन नगरी तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और स्टेशन पर रौनक भी बढ़ेगी। इससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी लाभ मिलेगा। नागरिकों का कहना है कि यह अच्छी शुरुआत है और आगे अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी सीहोर में सुनिश्चित होना चाहिए।
ट्रेन संचालन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 09095 (बांद्रा टर्मिनस–अयोध्या कैंट स्पेशल)
हर बुधवार को सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यह ट्रेन दाहोद, मेघनगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर और सीहोर (गुरुवार रात 1:33 बजे आगमन/1:35 बजे प्रस्थान) सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09096 (अयोध्या कैंट–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल)
हर गुरुवार रात 9 बजे अयोध्या से रवाना होगी और शनिवार सुबह 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर 2:11 बजे सीहोर पहुंचेगी और 2:13 बजे प्रस्थान करेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ और बाराबंकी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।