फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Milk purchased from cowherds at very low prices companies selling it to people at expensive prices

Sehore News: गोपालकों से काफी कम दाम में दूध की खरीदी, लोगों को महंगे दामों पर बेच रही कंपनियां

Tue, 26 Dec 2023 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 07:48 PM IST
सार

गोपालकों से काफी कम दाम में दूध की खरीदी कर लोगों को महंगे दामों पर कंपनियां बेच रही हैं। दूध के गिरते दामों से परेशान गोपालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया और दूध के दाम बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
Sehore News Milk purchased from cowherds at very low prices companies selling it to people at expensive prices
गोपालक किसानों ने ज्ञापन दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर कलेक्ट्रेट पहुंचकर गोपालक किसानों ने ज्ञापन दिया है। दूध कंपनियों पर काफी कम दाम में दूध खरीद कर लोगों को महंगे दामों पर दूध बेचने का आरोप गोपालकों ने लगाया है। पशुचारा दाना की बढ़ती कीमतों से हैरान गोपालक किसानों को अब दूध के गिरते दामों ने परेशान कर दिया है। गोपालकों ने कलेक्टर से सरकारी स्तर पर गाय का दूध 50 रुपये लीटर और भैस का दूध 60 रुपये लीटर कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


गोपालक किसान विनय सिंह दांगी ने बताया कि सरकारी दूध संघ गोपालकों से गाय का दूध 25 रुपये लीटर और भैस का दूध 32 रुपये लीटर खरीदकर अमूल, सांची जैसी अन्य कंपनियों को उपलब्ध करा रहा है। यह कंपनियां आम शहरी उपभोक्ताओं को पैकेट में 60 से 80 रुपये लीटर के भाव से दूध उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन


गोपालक किसानों आर्थिक नुकसान देकर कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। जबकि पशुओं का चारा और दाना खली काफी महंगा हो गया है। गोपालक किसान दूध बेचकर भी खर्चा नहीं निकाल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में गोपालक विनय सिंह दांगी, प्रमोद नागर, सुमित, लखन पारीदार, राम सिंह, भेरूलाल, मांगीलाल, मुकेश, भैयालाल आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed