{"_id":"676e69a2b4657732920713ea","slug":"sehore-news-masked-miscreants-robbed-assistant-grade-3-employee-in-bhairunda-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: भैरूंदा में नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: भैरूंदा में नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा
Fri, 27 Dec 2024 02:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:17 PM IST
सार
बदमाशों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया और पीछे के रास्ते से फरार हो गए। पीड़ित ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी से लूट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भैरूंदा के सोना पैलेस गार्डन के सामने स्थित एक मकान में किराये से रह रहे मंडी के सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी को बुधवार-गुरुवार की रात डेढ़ बजे चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में बंदकर पहले तो उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पर्स में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। इससे पहले की कर्मचारी कुछ समझ पाता, नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते से फरार हो गए। कर्मचारी ने सुबह होते ही थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कृषि उपज मंडी भैरूंदा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ कर्मचारी दालचंद पिता शंकरलाल अहिरवार निवासी मिर्जापुर गंजबासौदा जिला देवास ऋषि नगर कालोनी भोपाल मुख्य मार्ग पर अमोल पंवार के मकान में पिछले तीन माह से किराये पर निवास कर रहे हैं। प्रतिदिन की तरह वह रात 10 बजे खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच रात 1 बजे के लगभग वह शौच के लिए उठे और कमरे का गेट खोला तो गेट पर पहले से चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश खड़े हुए थे। जिन्होंने बिना सोचे समझे कर्मचारी को कमरे में धकेल कर उसके साथ मारपीट की और पलंग पर पड़े पर्स में रखे 20 हजार रुपये ले गए। सहायक ग्रेड कर्मचारी ने बताया कि उसने कभी उक्त लोगों को नहीं देखा। सभी नकाबपोश शराब पिये हुए थे और उनकी उम्र 23-24 साल के लगभग की है।
विज्ञापन
योजना बनाकर आये थे नकाबपोश
कर्मचारी के अनुसार रात डेढ़ बजे रात को जब उसकी नींद खुली और वह गेट खोलकर बाहर आया तो उसने देखा कि मुख्य गेट पर ही चार की संख्या में कुछ युवक मुंह बांधकर खड़े हुए हैं। वह कुछ समझ पाता इसके पहले ही युवकों ने मुझे पकड़कर कमरे में धकेल दिया और अंदर आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश के हाथ मेरा पर्स लग गया और उसे लेकर मौके से फरार हो गए। कर्मचारी के मुताबिक नकाबपोश घर के अंदर घुसकर लूटपाट करने की योजना बनाकर आये थे, लेकिन मेरे घर से बाहर निकलने पर उन्होंने सीधे मुझ पर बार करते हुए कुछ ही मिनटों में घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस खंगाल रही वीडियो फुटेज
भैरूंदा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि भोपाल रोड स्थित ऋषि नगर के पास अज्ञात नकाबपोशों के द्वारा मारपीट कर घर के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करते हुए सड़क और आसपास लगे कैमरे की वीडियो फुटेज खंगाल रही है।
