फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sehore news: Jyoti Kalash Rath Yatra reached Sehore from Ujjain

Sehore News: ज्योति कलश रथ यात्रा उज्जैन से सीहोर पहुंचीं, जिले के 108 गांव में 30 दिनों तक भ्रमण करेगी

Sat, 01 Mar 2025 05:47 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 05:47 PM IST
सार

महायज्ञ समिति के युवा संयोजक मनोहर दांगी ने बताया कि - 27 अप्रैल दोपहर 3 बजे मनकामेश्वर मंदिर से यज्ञ स्थल तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी। सायं 6 बजे आद्यशक्ति गायत्री-युग शक्ति गायत्री पर विशेष उद्बोधन होगा।
 

विज्ञापन
sehore news: Jyoti Kalash Rath Yatra reached Sehore from Ujjain
सीहोर। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक

विस्तार

महाकाल की नगरी उज्जैन से चलकर ज्योति कलश रथ यात्रा गायत्री शक्तिपीठ परिसर सीहोर पहुंच गई है। यह यात्रा जिले के 108 गांवों में 30 दिनों तक लगातार भ्रमण करेगी। नारी सशक्तिकरण शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह चार दिवसीय भव्य आयोजन सेकड़ाखेड़ी मार्ग स्थित माधव आश्रम की भूमि पर होगा। महायज्ञ में देशभर से तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। गायत्री परिजनों ने पुष्पवर्षा कर ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

 
अखिल विश्व गायत्री शक्ति पीठ, मध्य प्रदेश जोन प्रभारी जगदीश कुलमी, समन्वयक राजेश पटेल, उप जोन समन्वयक रघुनाथ प्रसाद हजारी और रमिला परमार सहित समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद मोदी ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यज्ञ में नि:शुल्क आहुतियां देकर पुण्य लाभ प्राप्त करने और विविध संस्कार संपन्न कराने के लिए तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना बनी हुई है। आयोजन समिति के सह-संयोजक डॉ. विमल तेजपाल ने बताया कि यज्ञ आयोजन में लगभग 25 से 30 लाख रुपये खर्च होंगे। इस आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


शोभायात्रा और प्रमुख कार्यक्रम
महायज्ञ समिति के युवा संयोजक मनोहर दांगी ने बताया कि - 27 अप्रैल दोपहर 3 बजे मनकामेश्वर मंदिर से यज्ञ स्थल तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी। सायं 6 बजे आद्यशक्ति गायत्री-युग शक्ति गायत्री पर विशेष उद्बोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 अप्रैल, सोमवार
  • प्रातः 5 बजे - ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग।
  • सुबह 7 बजे - ज्ञान-विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ पर विचार मंथन।
  • दोपहर 2 बजे - नवदंपति शिविर।
  • दोपहर 3 बजे - युवा जागरण एवं जैविक कृषि गोपालन पर विशेष उद्बोधन।
  • शाम 6 बजे - "नारियों जागो, स्वयं को पहचानो" विशेष उद्बोधन।

29 अप्रैल, मंगलवार
  • सुबह 5 बजे - ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग।
  • सुबह 7 बजे - संस्कार परंपरा, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।
  • दोपहर 2 बजे - नारी जागरण एवं कन्या कौशल शिविर।
  • शाम 5 बजे - मुख्य अतिथि शैफाली पंड्या दीदी, शांतिकुंज हरिद्वार का विशेष उद्बोधन।
  • "राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने" इस विषय पर विचार मंथन।
  • सप्त आंदोलन दीप महायज्ञ एवं नशा निवारण संकल्प दिलाया जाएगा।
  • आयोजन में सभी भारतीय वेषभूषा - कुर्ता-धोती में शामिल होंगे।

यह रहे मौजूद
बैठक में जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाहा, शशि शर्मा, ललिता राय, राजेंद्र नामदेव, रमाकांत शर्मा, द्वारका प्रसाद वर्मा, रामनारायण, यशपाल कुशवाहा, कैलाश धनगर, हरिनारायण पाटीदार, महेश विजयवर्गीय, रामरत्न मालवीय, अनिल श्रीवास्तव सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
 

सीहोर। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed