फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Ichhawar Burglary Solved: Three Thieves, Sehore Jeweller Held; Rs 7 Lakh Recovered

Sehore News: चोरी का माल खरीदना पड़ा भारी, तीन चोरों संग सीहोर का सुनार गिरफ्तार, सात लाख के जेवर बरामद

Fri, 10 Jul 2026 07:29 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 07:29 PM IST
सार

सीहोर की इछावर पुलिस ने नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों और चोरी के जेवर खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी के सभी सोने के जेवर और 15 हजार रुपये नकद सहित करीब सात लाख रुपये का मशरूका बरामद कर चारों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Sehore news: Ichhawar Burglary Solved: Three Thieves, Sehore Jeweller Held; Rs 7 Lakh Recovered
पुलिस गिरफ्त में चोर

विस्तार

सीहोर जिले की इछावर थाना पुलिस ने नकबजनी के एक चर्चित मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों के साथ चोरी के सोने के जेवर खरीदने वाले सीहोर के एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने के शत-प्रतिशत जेवरात और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इछावर के खेड़ीपुरा निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना इछावर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 और 17 जून की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उनके सूने मकान में घुस गए। चोर घर में रखे सोने के कीमती जेवरात और नकदी चुराकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 269/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए इनपुट के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अंतिम विदाई में भी सुकून नहीं: चिता जलाने के बाद आई बारिश, गांववाले त्रिपाल लगाकर खड़े रहे ताकि बुझ न जाए आग
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुला चोरी का पूरा राज
एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर जब गहन पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवर सीहोर के सराफा बाजार स्थित एक सुनार को बेच दिए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर सुनार माधोशरण सोनी को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी के सभी सोने के जेवर बरामद कर लिए। इस कार्रवाई से चोरी का माल खरीदने और उसे ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में धीरज उर्फ धीरू वर्मा (23) निवासी खेड़ीपुरा इछावर, सूरज वर्मा (25) निवासी ग्राम खैरी थाना इछावर, धर्मेन्द्र उर्फ सेंटू वर्मा (33) निवासी खेड़ीपुरा इछावर तथा चोरी का माल खरीदने वाले माधोशरण सोनी (51) निवासी सराफा बाजार, सीहोर को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

7 लाख का मशरूका बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है, जिससे फरियादी को बड़ी राहत मिली है। इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की वारदात से संबंध तो नहीं है तथा चोरी का माल खरीदने के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed