फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: He took leave from school saying he has some work at home, the teacher died due to electric shock

Sehore: घर के काम के लिए ली थी छुट्टी, खेत पर करंट लगने से शिक्षक की मौत; एंबुलेंस देरी से पहुंची

Sun, 27 Apr 2025 11:08 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

Sehore: मृतक के बेटे जितेन्द्र अटेरिया ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। घटना की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद परिजनों ने किराए के वाहन की मदद से रामनाथ को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Sehore news: He took leave from school saying he has some work at home, the teacher died due to electric shock
मृतक शिक्षक रामनाथ सिंह अटेरिया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भैरूंदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छीपानेर में एक शासकीय शिक्षक की करंट लगने से मौत हो गई। शिक्षक ने घर के काम के लिए दो दिन की छुट्टी ली थी, लेकिन किसे पता था कि वह अब कभी स्कूल नहीं लौट पाएंगे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामनाथ सिंह अटेरिया, निवासी ग्राम छीपानेर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सातदेव में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने घरेलू कार्यों के निपटारे के लिए दो दिन की छुट्टी ली थी। शनिवार सुबह वे अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक के बेटे जितेन्द्र अटेरिया ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। घटना की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद परिजनों ने किराए के वाहन की मदद से रामनाथ को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। रास्ते में लगभग 1 बजे एंबुलेंस मिली, जिसके बाद करीब 1:30 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने रामनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम की मौत, चीखते हुए मां गोद में शव लेकर पहुंची थाने; जानें    

108 सेवा की सफाई
108 एंबुलेंस सेवा के डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दोपहर 1 बजे भोपाल से छीपानेर में करंट लगने के एक केस की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस रवाना कर दी गई थी। जामुनिया कला और रानीपुरा के बीच प्राइवेट वाहन से मरीज को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

शिक्षा विभाग भी स्तब्ध
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कीर ने बताया कि रामनाथ अटेरिया ने दो दिन पहले निजी कार्यों के लिए छुट्टी ली थी। करंट लगने से हुई उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही विभाग में शोक व्याप्त हो गया। उन्होंने कहा कि विभाग मृतक परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed