फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Dilapidated house collapsed in the rain, 80-year-old elderly woman buried under the rubble

Sehore News: बारिश में गिरा जर्जर मकान, 6 घंटे बचाव में जुटा रहा प्रशासन, नहीं बच सकी बुजुर्ग महिला की जान

Sat, 27 Jul 2024 07:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jul 2024 07:28 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला को मलबे से बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने छह घंटे बचाव कार्य में जुटा रहा, लेकिन बुजुर्ग महिला की जान बच नहीं सकी। महिला की जान नहीं बचने पर मोहल्ले में मातम छा गया।

विज्ञापन
Sehore News: Dilapidated house collapsed in the rain, 80-year-old elderly woman buried under the rubble
मकान का मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कोतवाली अंतर्गत चरखा लाइन स्थित जैन मंदिर के समीप शनिवार की सुबह एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। इसके नीचे एक बुजुर्ग महिला दब गई। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन 6 घंटे के अथक प्रयासों के बाद भी बुजुर्ग महिला की जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरखा लाइन निवासी बुजुर्ग महिला 80 वर्षीय चंद्रकला शर्मा अपनी पुत्री गुड़िया और पोते राजू के साथ रहती है। बताया जाता है कि सुबह 9:00 के करीब बुजुर्ग महिला चंद्रकांता अपने घर में खाना बना रही थी। वहीं उसकी पुत्री गुड़िया पास में ही खाना बनाने में सहयोग कर रही थी, जबकि पोता राजू किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पुत्री गुड़िया किसी काम से दूसरे कमरे में गई, तभी जिस कमरे में बुजुर्ग महिला खाना पका रही थी वहां कमरे के मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर कर गिर पड़ी। जिसके नीचे बुजुर्ग महिला दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पुत्री गुड़िया अंदर आई तो उसकी चीख निकल गई, उसकी मां दीवार के नीचे दब गई थी। गुड़िया ने मदद के लिए पुकार लगाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने भी अपने स्तर पर बुजुर्ग महिला को मलबे के नीचे से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रयास असफल रहा। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज दीक्षित ने बताया कि बुजुर्ग महिला खाना बना रही थी, इसी दौरान जर्जर मकान अचानक धस गया। बेटी भी अंदर थी। घटना के समय पोता कहीं बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन


6 घंटे चला रेस्क्यू, फिर भी नहीं मिली सफलता
सूचना मिलने पर नपा का अमला और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तब महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इधर, प्रशासनिक अमले ने 6 घंटे की अथक परिश्रम के बाद बुजुर्ग महिला को मलबे से बाहर निकाला। जिंदगी होने की सम्भानाओं के चलते जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुजुर्ग महिला की जान बच नहीं सकी। महिला की जान नहीं बचने पर मोहल्ले में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed