{"_id":"67c6fc45355db2e5c402e688","slug":"sehore-news-congressmen-burn-effigy-of-bjp-cabinet-minister-over-his-condemnable-remarks-sehore-news-c-1-1-noi1381-2690266-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: बीजेपी कैबिनेट मंत्री की निंदनीय टिप्पणी पर कांग्रेसजनों ने जलाया पुतला, ये रहा पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: बीजेपी कैबिनेट मंत्री की निंदनीय टिप्पणी पर कांग्रेसजनों ने जलाया पुतला, ये रहा पूरा मामला
Tue, 04 Mar 2025 07:00 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:00 PM IST
सार
सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की जनता विरोधी ऐसी सोच से भाजपा का असली चेहरा सामने आता है। जबकि शासकीय व्यवस्था जनता की गाढ़ी कमाई से ही चलती है।
विज्ञापन
भाजपा के कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को जनता के मांग पत्रों को ही भीख करार दे दिया। उन्होंने कहा, अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है। नेता जब भी कहीं आते हैं तो जनता द्वारा इतने मांग पत्र सौंप दिए जाते हैं कि एक टोकरी तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। पटेल राजगढ़ जिले में सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विज्ञापन
इस पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मीडिया प्रभारी हर्ष जैन की उपस्थिति में स्थानीय बस स्टैंड पर कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री की जनता विरोधी इस सोच पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों की जनता विरोधी ऐसी सोच से भाजपा का असली चेहरा सामने आता है, जबकि शासकीय व्यवस्था जनता की गाढ़ी कमाई से ही चलती है। जनता जनार्धन को यह पूरा हक है कि वह अपनी मूलभूत सुविधाओं को सरकार से पूर्ण कराएं। जब वोट मांगने का समय आता है तो यही नेता जनता के सामने हाथ जोड़कर वोट मांगकर उनकी हर समस्याओं का निराकरण करने का वादा करते हैं।
विज्ञापन
अब भाजपा सरकार से न तो महंगाई कम हो पा रही है और न ही जनता की समस्याओं का निराकरण हो पा रहा है। इसी का परिणाम है कि यह जहां भी जाते हैं। जनता इनको फूल मालाओं से पहले मांग पत्र थमा देती है। यदि भाजपा के यह मंत्री झूठी वाहवाही बटोरने की जगह समय रहते जनता की समस्याओं का निराकरण करते तो मांग पत्रों से इनकी टोकरी क्यों भराती।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर आए और बोले कि महिला बाल विकास से नहीं मिटेगा कुपोषण, गाय के दूध से कुपोषण होगा खत्म होगा। इस बयान पर भी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर में महिला बाल विकास विभाग के कुपोषण खत्म करने के अभियान की पोल खोल दी। खुले मंच से कहा कि महिला बाल विकास से योजना चलाते रहो कोई फायदा नहीं होगा। आप घर में गाय का दूध उपलब्ध करा दो तो पूरा कुपोषण दूर हो जाएगा। आप कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश में कुपोषण है और महिला बाल विकास विभाग और उनके मंत्री कह रहे हैं कि कुपोषण है ही नहीं। आखिर सही कौन है कौन गलत?
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम, रमेश गुप्ता, दिनेश भैरवे, विवेक राठौर, संदीप व्यास, पवन राठौर, आशीष गहलोत, घनश्याम यादव, नरेंद्र खंगराले, मजीद अंसारी, रामायण प्रसाद शुक्ला, घनश्याम मीणा, ओम बाबा राठौर, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, तुलसी राजकुमार राठौर, ईश्वर सिंह चौहान, आसिफ अंसारी, कमलेश चांडक, गजराज परमार, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, यश यादव, ममता शर्मा और अर्जुन मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे।
