फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore NEWS: Chief Minister inaugurated relief and development works worth Rs 118 crore for farmers.

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर करारा वार, कहा- कांग्रेस का दिमाग दिवालिया हो गया

Sat, 18 Oct 2025 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Oct 2025 08:14 PM IST
सार

ख्यमंत्री ने सीहोर जिले के 2,05,977 किसानों के खातों में 118 करोड़ 41 लाख रुपये की फसल क्षति राहत राशि अंतरित की। इसके अलावा, सोलर पंप, कोलार मेजर लिफ्ट परियोजना, और इछावर नगर परिषद के लिए विशेष निधि की घोषणा की।

विज्ञापन
Sehore NEWS: Chief Minister inaugurated relief and development works worth Rs 118 crore for farmers.
सीहाेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिलकिसगंज में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के कर्म ऐसे हैं कि सोयाबीन की बात करते-करते गेहूं का बोरा उठा लाए। उन्हें यह भी नहीं मालूम कि गेहूं क्या है और सोयाबीन क्या है। ये वही लोग हैं जो आलू की फसल पेड़ पर ढूंढते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब किसान नहीं, सत्ता के लिए तरसने वाली पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का दिमाग दिवालिया हो चुका है। दिन-रात बस सरकार बनाओ का जाप करती है, लेकिन किसानों, गरीबों और युवाओं की चिंता नहीं करती।”

विज्ञापन




भाजपा ने किसानों के बेटों को मुख्यमंत्री बनाया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के बेटों को सम्मान दिया है, उन्हें मुख्यमंत्री जैसे पदों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 1956 से 2003 तक कांग्रेस की सरकारों ने किसानों को कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने वह कर दिखाया जो कांग्रेस ने सपने में भी नहीं सोचा, किसान का बेटा आज राज्य चला रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है, जो गांव, गरीब और मजदूरों के कल्याण के लिए समर्पित है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पार्क पर तीखा प्रहार
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को राहत, 2 लाख से अधिक किसानों के खाते में 118 करोड़ की राशि
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के 2,05,977 किसानों के खाते में 118 करोड़ 41 लाख रुपये की फसल क्षति राहत राशि अंतरित की। उन्होंने कहा कि पीला मोजेक, अतिवृष्टि और कीट व्याधि से प्रभावित किसानों को यह राहत राशि धनतेरस के शुभ अवसर पर सरकार की ओर से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसान, गरीब, महिला और वंचित वर्गों की है। किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और हम उनकी मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें-  भोपाल के बाजारों में धनतेरस की धूम, ऑटो, रियल एस्टेट और सराफा में कारोबार बढ़ने की उम्मीद


घोषणाओं की झड़ी, सिंचाई, सोलर पंप और विकास योजनाओं का उपहार
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि सरकार अब किसानों को बिजली बिल से राहत देने के लिए सोलर पंप लगाएगी। पहले जहां 5 हॉर्स पावर के पंप के लिए किसानों को 2 लाख रुपये खुद लगाने पड़ते थे, अब सरकार 90% अनुदान देगी। उन्होंने कोलार मेजर लिफ्ट परियोजना में बिलकिसगंज और आसपास के 44 गांवों को शामिल करने की घोषणा की, साथ ही इछावर नगर परिषद को विशेष निधि से अनुदान देने की बात कही।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पार्क पर तीखा प्रहार

69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 18 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले में 69 करोड़ 38 लाख 36 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 18 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें सड़कों, विद्यालयों, पुलों, जनसुविधाओं और सीहोर के ग्रामीण इलाकों में कई परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि “विकास की यह यात्रा अब रुकेगी नहीं, गांव से शहर तक हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से जोड़ा दीपावली का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान, दोनों देश की सेवा में जुटे हैं। दोनों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने दीपावली को भगवान राम के रामराज्य और भगवान कृष्ण के कर्मयोग से जोड़ते हुए कहा कि यह पर्व राष्ट्र निर्माण और समृद्ध भारत का प्रतीक है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना और रोजगार मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब किसान पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं, अपने अधिकार और सम्मान के लिए खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed