{"_id":"643ea9c57cc31727000ba94f","slug":"sehore-news-box-premier-league-will-be-played-under-lights-16-teams-will-participate-knockout-competition-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: दूधिया रोशनी में खेली जाएगाी बॉक्स प्रीमियर लीग, नाकआउट प्रतियोगिता में शामिल होंगी 16 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: दूधिया रोशनी में खेली जाएगाी बॉक्स प्रीमियर लीग, नाकआउट प्रतियोगिता में शामिल होंगी 16 टीमें
Tue, 18 Apr 2023 08:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:01 PM IST
सार
सीहोर में बुधवार से ब्ल्यू बर्ड स्कूल, पचामा में 12 हजार वर्ग फीट में बने क्रिकेट टर्फ मैदान बॉक्स प्रीमियर लीग, टेनिस बॉल, पांच दिवसीय रात्रि टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर सहित आस-पास की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता-उपविजेता टीम के साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी कई प्रकार के आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर में बुधवार से आरंभ होने वाले प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा आदि करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शाम सात बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक किया जाएगा। यहां पर खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बॉक्स प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के आयोजक बसंत दासवानी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस तेज रफ्तार जिंदगी में खेलों का स्वरूप दिन-ब-दिन छोटा होता जा रहा है। लोग व्यस्त हैं और उनके पास आनंद लेने के लिए समय कम रहता है। लोगों कम समय में भी भरपूर आनंद ले सकें, इसलिए हम क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप को पेश कर रहे हैं। यह क्रिकेट का एक नया और रोमांचक रूप है, जो सीहोर में पहले कभी नहीं खेला गया है। इस फॉर्मेट में एक टीम में सात खिलाड़ी खेल सकते हैं। यह छह ओवर का मैच होने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि टूर्नामेंट के विजेता को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और एक भव्य ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। जबकि उपविजेता को 11 हजार रुपये नकद के साथ एक बड़ी ट्रॉफी दी जाएगी। हमने खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की है। आयोजन स्थल पर फूड स्टॉल भी लगाया जा रहे हैं, ताकि लोग लजीज व्यंजनों के साथ क्रिकेट मैच का भरपूर लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन
