फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: A woman died after being buried under a well under construction

Sehore news: निर्माणाधीन कुआं धंसा, एक महिला दबी, चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी जान

Wed, 16 Apr 2025 08:02 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
Sehore news: A woman died after being buried under a well under construction
महिला को बचाने चार घंटे तक किया गया रेस्क्यू

सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम लोधीपुरा में कुआं धंसने की बड़ी अनहोनी सामने आई है। मंगलवार को एक निर्माणाधीन कुएं में तराई करने उतरी महिला पर अचानक कुएं की मिट्टी खिसक गई, जिससे वह उसके नीचे दब गई। महिला के कुएं में दबने की जानकारी लगते ही अहमदपुर पुलिस, तहसीलदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी, पोकलेन मशीन को बुलवाकर करीब चार घंटे तक महिला को सकुशल बाहर निकालने का रेस्क्यू चलाया गया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। रात साढ़े नौ बजे महिला का शव बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम लाडली बहनों के खाते में आज ट्रांसफर करेंगे राशि, हर माह 15 तारीख को ही ट्रांसफर की जाएगी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्यामपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम लोधीपुरा में एक कुंआ का निर्माण कार्य चल रहा है। कुएं के नीचे तली से रिंग डालने के बाद मंगलवार को उसमें तराई करने के लिए एक महिला नीचे उतरी थी। बताया जाता है कि मंगलवार को शाम पांच बजे के करीब यहां सविता बाई (30) पत्नी राम स्वरूप कुएं में बनी रिंग पर तराई कर रही थी, तभी ऊपर के हिस्से की मिट्टी का एक बहुत बड़ा हिस्सा कुएं की मुंडेर तक धंस गया और बहुत बड़े स्तर पर मिट्टी भरा गई। इसके चलते सविता मिट्टी में नीचे दब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना परिणाम

तीस फीट से अधिक गहरा था कुआं, चार घंटे चला रेस्क्यू
ग्रामीणों ने बताया कि कुआं करीब 30 फीट से अधिक गहरा खुदा हुआ था। जिसमें पानी भी भरा था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा ग्राम एकत्र हो गया। पहले जेसीबी बुलवाई गई, ताकि मिट्टी हटाई जा सके। लेकिन जब जेसीबी से काम नहीं बना तो पोकलेन की व्यवस्था की गई। तहसीलदार भी घटना स्थल पर पहुंचे। अहमदपुर थाना पुलिस भी पुलिस घटना स्थल पर मौजूद रही। बताया जाता है कि महिला को सकुशल निकालने के लिए रात के अंधेरे में वाहनों की रोशनी में महिला को निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद मंगलवार को रात साढ़े नौ बजे के करीब पोकलेन की मदद से मिट्टी हटाकर सविता बाई का शव बाहर निकाला गया। जिसे श्यामपुर में पीएम के लिए भेज दिया गया है।

 

महिला को बचाने चार घंटे तक किया गया रेस्क्यू

महिला को बचाने चार घंटे तक किया गया रेस्क्यू

 

महिला को बचाने चार घंटे तक किया गया रेस्क्यू

महिला को बचाने चार घंटे तक किया गया रेस्क्यू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed