{"_id":"64cf18215af7b40cdd0ace33","slug":"sehore-mission-indradhanush-5-0-campaign-will-start-from-tomorrow-target-to-vaccinate-2201-children-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान कल से होगा शुरू, पहले चरण में 2201 बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान कल से होगा शुरू, पहले चरण में 2201 बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य
Sun, 06 Aug 2023 09:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 09:18 AM IST
सार
सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के अंतर्गत मीजल्स रूबेला वैक्सीन के डोज के अतिरिक्त नियमित टीकाकरण के छूटे हुए सभी डोज पांच वर्ष तक के बच्चों को लगाएं जाएंगे तथा छूटी हुई गर्भवती माताओं को भी छूटे हुए टीके के डोज लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का प्रथम चरण सात अगस्त से संचालित किया जाएगा। यह अभियान 12 अगस्त 2023 तक चलेगा। दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक संचालित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एमके चंदेल ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत मीजल्स रूबेला वैक्सीन के डोज के अतिरिक्त नियमित टीकाकरण के छूटे हुए सभी डोज पांच वर्ष तक के बच्चों को लगाएं जाएंगे तथा छूटी हुई गर्भवती माताओं को भी छूटे हुए टीके के डोज लगाएं जाएंगे। अभियान की एंट्री कोविन पोर्टल की तरह यूविन पोर्टल पर ऑनलाइन होगी। अभियान के अंतर्गत मंजरे-टोले और हाईरिस्क एरिया में विशेष टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए सभी जरूरी दिशा निर्देश मैदानी कर्मचारियों तथा सिविल सर्जन एवं समस्त बीएम को जारी किए गए हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. चंदेल ने बताया कि विगत 2 वर्षों में 80 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों को भी अभियान के अंतर्गत कवर किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में अभियान के अंतर्गत 2201 बच्चों का टीकाकृत किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जीरो से एक साल के 811 बच्चे से दो साल के 683 बच्चे तथा दो से पांच साल के 707 बच्चों का टीकाकृत किए जाने का लक्ष्य प्रथम चरण में रखा गया है। इस दौरान 321 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाएगा।