फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Made a video of a woman taking a bath and was threatening to make it viral, the court sent her to jail

Sehore Crime: महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दस हजार ऐंठने वाले आरोपी को जेल भेजा

Fri, 16 Jun 2023 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने एवं वायरल करने की धमकी देकर दस हजार ऐंठने वाले आरोपी को सीहोर कोर्ट ने जेल भेज दिया। उसका जमानत आवेदन भी निरस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Sehore: Made a video of a woman taking a bath and was threatening to make it viral, the court sent her to jail
jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने एवं वायरल करने की धमकी देकर दस हजार ऐंठने वाले आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी इकरा मिन्हातज जिला सीहोर ने आरोपी अरमान खां (25) निवासी अहमदपुर जिला सीहोर का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


सहायक मीडिया सेल प्रभारी कुमुद सिंह सेंगर ने बताया कि बीती आठ जून 2023 को फरियादिया ने महिला थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई थी। उसने बताया कि मेरी शादी 2014 में हुई है, मैं दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को अपने मायके आई हुई थी और खेत देखने गई थी। मैं खेत में नहा रही थी कि पास में आरोपी अरमान जेसीबी से पाइप लाइन की खुदाई कर रहा था। अरमान ने तभी मेरा चुपके से वीडियो बना लिया। इसके लगभग 2-4 दिन बाद अरमान ने मुझे धमकी दी और कहा कि 10,000 रुपये दो नहीं तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। मैंने डर के कारण उसे 10,000 रुपये दे दिए और ससुराल चली गई। सात जून 23 को मैं पुन: अपने मायके आई थी और गांव के मंदिर के पास टहल रही थी, तो मुझे अरमान मिला और उसने कहा कि 10,000 रुपये और दो नहीं तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। आरोपी ने बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़ा। मैं चिल्लाई तो आसपास के लोग वहां आ गए। आरोपी वहा से मेरा मंगलसूत्र लेकर भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed