{"_id":"65aa9b62f01c91702a034a8b","slug":"sehore-laborer-was-working-on-electric-pole-lineman-switched-on-power-supply-painful-death-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: बिजली के खंभे पर काम कर रहा था मजदूर, लाइनमैन ने चालू कर दी बिजली सप्लाई, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: बिजली के खंभे पर काम कर रहा था मजदूर, लाइनमैन ने चालू कर दी बिजली सप्लाई, दर्दनाक मौत
Fri, 19 Jan 2024 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:25 PM IST
सार
सीहोर आए मजदूर की बिजली के खंभे पर दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर तकरीबन एक घंटे से बिजली के खंभे के ऊपर ही लटका रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले नटेरन से काम करने सीहोर आए मजदूर की बिजली के खंभे पर दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर तकरीबन एक घंटे से बिजली के खंभे के ऊपर ही लटका रहा। बिजली के खंभे पर मजदूर काम कर रहा था। इसी दौरान लाइनमैन ने बिजली सप्लाई चालू कर दी। घटना के बाद से ठेकेदार ओर लाइनमैंन दोनों फरार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार ठेकेदार के बुलावे पर तकरीबन एक दर्जन मजदूर बिजली के खंभे पर काम के लिए आए थे। ठेकेदार ने काम के लिए बिजली विभाग से परमिट लिया था। बताया जाता है कि ब्रह्मपुरी कॉलोनी के पास जब एक मजदूर रूपेश निवासी नटेरन बिजली के खंभे पर काम कर रहा था। उसी समय लाइनमैन ने बिजली चालू कर दी और मजदूर रूपेश की करंट लगने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर तकरीबन एक घंटे से बिजली के खंभे के ऊपर ही लटका रहा। घटना के बाद से ठेकेदार ओर लाइनमैन दोनों फरार हो गए हैं। इस संबंध में मजदूर के भाई बालू सहित अन्य लोगों का कहना है कि लोग बिजली सप्लाई चालू नहीं करने को लेकर चिल्लाते रहे, लेकिन लाइनमैन नहीं माना और लोगों की बातों को अनसुना कर बिजली सप्लाई चालू कर दी। इसके चलते मजदूर की बिजली खंभे पर दर्दनाक मौत हो गई।