फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Jabalpur stood first in state label volleyball women's category, Indore stood second; Rewa on third

MP: स्टेट लेबल वॉलीबाल महिला वर्ग में प्रथम जबलपुर, दूसरे स्थान इंदौर; दसवीं स्कूल शिक्षा प्रतियोगिता का समापन

Wed, 17 Jan 2024 10:23 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jan 2024 10:23 AM IST
सार

Sehore Hindi News: सीहोर में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित दसवीं स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट स्टेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई खेल शामिल किए गए। उन्हीं में से एक वॉलीबाल महिला वर्ग में जबलपुर प्रथम और इंदौर दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Sehore: Jabalpur stood first in state label volleyball women's category, Indore stood second; Rewa on third
दसवीं स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट स्टेट स्पोर्ट्स का हुआ समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित दसवीं स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट स्टेट स्पोर्ट्स का समापन समारोह का आयोजन आवासीय विद्यालय के सभागृह में आयोजित किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल खेल शामिल किए गए। इसमें पूरे प्रदेश के शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में वॉलीबाल महिला वर्ग में प्रथम जबलपुर, दूसरे स्थान पर इंदौर और तृतीय स्थान पर रीवा रहा। वॉलीबॉल में महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर अनीता भारती (इंदौर) रहीं। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में प्रथम ग्वालियर, द्वितीय रीवा, तृतीय जनजातीय विभाग रहा और बेस्ट प्लेयर के रूप में विवेक चौधरी (ग्वालियर) को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कबड्डी में पुरुष वर्ग में विजेता उज्जैन, उप विजेता जनजातीय विभाग, तृतीय स्थान नर्मदा पुरम और बेस्ट प्लेयर के रूप में प्रहलाद सिंह जाट (नर्मदापुरम) को पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग कबड्डी में विजेता जबलपुर, उपविजेता ग्वालियर, तृतीय स्थान रीवा और बेस्ट प्लेयर चंदा सोनी (जबलपुर) को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed