{"_id":"62c986d55b0e4e7ae63f9b78","slug":"sehore-in-the-case-of-fine-for-collective-hanuman-chalisa-recitation-in-vit-in-sehore-nsui-protested-sloganeering-at-the-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सीहोर में VIT में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ पर जुर्माने मामले में NSUI ने किया प्रदर्शन, गेट पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सीहोर में VIT में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ पर जुर्माने मामले में NSUI ने किया प्रदर्शन, गेट पर की नारेबाजी
Sat, 09 Jul 2022 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:17 PM IST
सार
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट गेट के सामने ही प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ी और अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों के हनुमान चालीसा पढ़ने पर जुर्माना लगाने के मामले में सियासत गर्माई हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों के हनुमान चालीसा पढ़ने पर जुर्माना लगाने के मामले में सियासत गर्माई हुई है। अब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन विरोध में उतरा है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने VIT के गेट के सामने प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट गेट के सामने ही प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ी और अपना विरोध जताया। बता दें कि सीहोर में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (VIT-Bhopal) के सात छात्रों पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राज्य सरकार भी इस पर नाराजगी जता चुकी है।
अब एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता VIT पहुंचे, जहां उन्होंने गेट के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ पढ़ कर अपना विरोध जताया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर एफआईआर की मांग की।
विज्ञापन
इससे पहले युवक कांग्रेस ने भी मामले में विरोध दर्ज कराया था। शुक्रवार को युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती के नेतृत्व में दोपहर 1:30 बजे स्थानीय कोतवाली चौराहे पर वीआईटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन का पुतला दहन किया था।