{"_id":"657c25ca12c2c0d6ed05cf48","slug":"sehore-implementation-of-cm-mohan-yadav-orders-meat-will-not-be-sold-in-the-open-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सीएम मोहन यादव के आदेशों पर अमल, मीट-मांस खुले में बेचने वालों को नपा अमले ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सीएम मोहन यादव के आदेशों पर अमल, मीट-मांस खुले में बेचने वालों को नपा अमले ने दी चेतावनी
Fri, 15 Dec 2023 03:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 15 Dec 2023 03:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेशों पर अमल शुरू हो गया है। भगवान गणेश की नगरी में मीट-मांस खुले में बेचने वालों को नगर पालिका अमले ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन
खुले में मीट-मांस बेचने वालों की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ली और सबसे पहले खुले में मांस-मटन-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद शहर में नगर पालिका टीम एक्शन मोड पर है।
विज्ञापन
सीहोर शहर के मछली बाजार स्थित दो दर्जन से अधिक दुकानदारों को चेतावनी दी है कि खुले में मांस, मटन, मछली नहीं बेचेगा। इसके बाद भी अगर कोई बेचेता हुआ मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को शपथ लेने के बाद कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लेते हुए प्रदेश में नियम विरूद्ध बजने वाले लाउड स्पीकरों और अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन के दुकान पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया जारी किया है। उसके बाद इसका असर भी दिखने लगा है। नगर पालिका अमले का कहना है कि शहर के अनेक दुकानदारों को समझाइश दी है कि खुले में मांस-मटन आदि न बेचे।
विज्ञापन
