फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Friend was blinded by the glitter of money, due to greed he killed his brother like friend

Sehore: रुपयों की चमक में अंधा हो गया था दोस्त, लालच में भाई जैसे मित्र को उतारा मौत के घाट

Sun, 29 Sep 2024 05:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 05:20 PM IST
सार

सीहोर में चार दिन पहले हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। युवक का दोस्त ही कातिल निकला। उसने एक लाख रुपयों के लालच में दोस्त की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Sehore: Friend was blinded by the glitter of money, due to greed he killed his brother like friend
सीहोर में दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने दोस्त के पास एक लाख रुपये देखकर दोस्त की नीयत बिगड़ गई और उसने सूनी जगह पर देखकर साथी की नृशंस हत्या कर दी और रुपए लूट लिए। शाहगंज पुलिस में चार दिन पुराने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि 25 सितंबर को फरियादी नरेशसिंह पिता बालाराम चौहान (58) निवासी ग्राम खैरी सिलगैना ने रिपोर्ट की कि मेरा लड़का अनिकेत चौहान (22) करीब 4.30 बजे शाम के आस-पास सिलगैना से हाथीपांव वाले खेत की धान देखने आया था। मैंने लड़के अनिकेत चौहान को 6.30 बजे के आसपास मोबाइल लगाया तो उसका फोन नहीं लगा। मोबाइल बंद बता रहा था, तो उसे देखने के लिए हाथीपांव वाले खेत पर आया तो रोड पर अनिकेत की मोटरसाइकिल चाबी सहित खड़ी थी। रोड किनारे मुझे खून लगा निशान दिखा तो मैं मेढ़ पकडकर अंदर खेत में पहुंचा। वहां देखा कि लड़का अनिकेत चौहान खेत में रोड से 30-35 फीट अंदर मेढ़ के साइड में पड़ा था। अनिकेत के चेहरे पर खून लगा होकर दाहिना कान कटा होकर सिर मे दाहिने तरफ किसी धारदार जैसे हथियार से चोट पंहुचाई गई थी। दाहिने भौह एवं गले पर भी चोट के निशान थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे लड़के अनिकेत चौहान की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल के बाद भूरा उर्फ राजकुमार चौहान पिता मंशाराम चौहान (25 ) निवासी ग्राम मछवाई को हिरासत में लिया। उसने बताया कि 25 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक डोबी के एटीएम से मृतक अनिकेत चौहान ने लगभग एक लाख रुपये मेरे सामने निकाले थे। इतने रुपये देख कर मेरी नीयत खराब हो गई और रुपयों का लालच आ जाने से मैंने अनिकेत को मौका मिलते ही मार डाला। पुलिस ने भूरा की बताई जगह से हथियार, कपड़े और 99 हजार रुपये जब्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed